विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tiger 3 Trailer Timing: इतने बजे 'टाइगर-3' का ट्रेलर होगा रिलीज, जल्दी से नोट कर लें टाइम, कहीं हो न जाए मिस

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Fri, 13 Oct 2023 11:52 AM (IST)

सलमान खान और कटरीना कैफ एक बार फिर से Tiger 3 के साथ रॉ एजेंट अविनाश सिंह राठौर और जोया ...और पढ़ें

16 अक्टूबर को इतने बजे रिलीज होगा टाइगर 3 का ट्रेलर/ फोटो- ट्विटर
16 अक्टूबर को इतने बजे रिलीज होगा टाइगर 3 का ट्रेलर/ फोटो- ट्विटर

HighLights

  1. 16 तारीख को इतने बजे रिलीज होगा टाइगर-3 का ट्रेलर
  2. मेकर्स ने शेयर किया सलमान खान का एक और पोस्टर
  3. दिवाली पर दिखेगी सलमान खान-कटरीना कैफ की जोड़ी

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी Tiger 3 के साथ सिनेमाघरों में सालों बाद लौट रही है। दोनों ने अब तक साथ में 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' के साथ दो बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। अब उनकी 'टाइगर-3' के परदे पर आने का फैंस इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।

दिवाली रिलीज यश राज की स्पाई यूनिवर्स की सबसे बड़ी फिल्म से टीजर और कई पोस्टर्स रिलीज हो चुके हैं। हालांकि, इससे पहले सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म का ट्रेलर देखने के लिए फैंस बेताब हैं, जो 16 अक्टूबर को रिलीज हो रहा है।

अब हाल ही में फैंस की उत्सुकता को दोगुना बढ़ाते हुए मेकर्स ने बता दिया है कि ट्रेलर कितने बजे रिलीज किया जाएगा। अगर आप 'टाइगर-3' के ट्रेलर को मिस नहीं करना चाहते, तो फटाफट से डेट नोट कर लीजिये।

16 अक्टूबर को इतने बजे आएगा 'टाइगर-3' का ट्रेलर

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को बड़े पर्दे पर फुल ऑन एक्शन अवतार में देखने के लिए उनके फैंस बेसब्र हो चुके हैं। अब हाल ही में सलमान खान ने 'टाइगर-3' के ट्रेलर से जुड़ा एक और पोस्ट डालते हुए सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

यह भी पढ़ें: Tiger 3 Trailer: इतने मिनट का होगा 'टाइगर 3' का ट्रेलर, सलमान खान की फिल्म को CBFC से मिला ये सर्टिफिकेट

उन्होंने अपने ऑफिशियल X अकाउंट (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को बताया कि कितने बजे सलमान-कटरीना (Katrina Kaif) की फिल्म का ट्रेलर रिलीज होगा। उन्होंने कैप्शन में लिखा,"टाइगर-3 ट्रेलर, 16 अक्टूबर को 12 बजे रिलीज होगा। आप सब ही अपना कैलेंडर मार्क कर लीजिये। टाइगर-3 का ट्रेलर रिलीज होने में महज तीन दिन बचे हैं।

पैन इंडिया रिलीज होगी सलमान खान की 'टाइगर-3'

किसी का भाई किसी की जान के बाद अब सलमान खान (Salman Khan) की एक्शन से भरपूर ये फिल्म पैन इंडिया दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया जाएगा।

टाइगर-3 में 'पठान' बनकर एक बार फिर से शाह रुख खान भी यश राज बैनर तले बनी इस फिल्म में अपना दम दिखाते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा रिपोर्ट्स की मानें तो साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी फिल्म में कैमियो करते हुए नजर आ सकते हैं, जो वॉर से हिंदी सिनेमा में कदम रख रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Tiger 3: 'टाइगर' सलमान खान के बाद सामने आया 'जोया' का फर्स्ट लुक, फुल एक्शन मोड में नजर आईं कटरीना कैफ