विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hema Malini से टूटकर प्यार करता था ये सुपरस्टार, ब्रेकअप के बाद 'ड्रीम गर्ल' का चेहरा देखना भी था नागवार?

Published: Sat, 21 Feb 2026 11:59 AM (IST)

Hema Malini से शादी करने के लिए उनकी मां के पास बॉलीवुड का एक सुपरस्टार रिश्ता लेकर गया, लेकिन एक ...और पढ़ें

इस सुपरस्टार से टूट गया था हेमा मालिनी का रिश्ता। फोटो क्रेडिट- एक्स

इस सुपरस्टार से टूट गया था हेमा मालिनी का रिश्ता। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा की 'ड्रीम गर्ल' के दीवानों की कमी नहीं थी। जीतेंद्र और धर्मेंद्र के अलावा एक और सुपरस्टार था जो उनसे शादी करना चाहता था। वह 'ड्रीम गर्ल' से बेइंतहा प्यार करते थे और उनके साथ रिलेशनशिप में भी थे। मगर यह प्यार शादी तक नहीं पहुंच पाया और दोनों अलग हो गए।

हेमा मालिनी से अलग होने के बाद इस सुपरस्टार फिर कभी उनके साथ काम नहीं करना चाहते थे। यहां तक कि उन्हें हेमा के साथ मिली फिल्मों को भी ठुकरा दिया था। यह सुपरस्टार थे हरीहर जेठालाल जरीवाला जिन्हें सिनेमा में संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) के नाम से जाना गया।

Sanjeev Kumar Love Story

एक बार संजीव कुमार की बायोग्राफी 'एन एक्टर्स एक्टर: द ऑथराइज्ड बायोग्राफी ऑफ संजीव कुमार' (An Actor's Actor: The Authorized Biography of Sanjeev Kumar) लिखने वाले हनीफ जावेरी ने बताया था कि आखिर क्यों संजीव और हेमा के बीच बेइंतहा मोहब्बत होने के बावजूद दूरियां आ गई थीं।

संजीव कुमार संग रिलेशनशिप में थीं हेमा मालिनी

ईटाइम्स के मुताबिक, हनीफ जावेरी ने विक्की लालवानी के साथ बातचीत में बताया था कि जब सीता और गीता बन रही थी, उस वक्त संजीव कुमार और हेमा मालिनी रिलेशनशिप में थे। इसके बाद धर्मेंद्र से हेमा का नाम जुड़ने लगा, लेकिन यह झूठ था। हनीफ ने दोनों के रिलेशनशिप के बारे में कहा-

धर्मेंद और हेमा मालिनी के रोमांस के चर्चे तब हो रहे थे, जब संजीव कुमार और हेमा मालिनी एक-दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे। उस वक्त धर्मेंद्र और हेमा के बीच कुछ नहीं था। यह सिर्फ अफवाह थी। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों की जोड़ी ऑन-स्क्रीन हिट थी।

Hema Malini Sanjeev Kumar

यह भी पढ़ें- Sanjeev Kumar Love Story: इश्क में खराब थी संजीव कुमार की किस्मत, एक ने तो ठुकराने के बाद ताउम्र नहीं की शादी

क्यों नहीं हो पाई संजीव कुमार और हेमा मालिनी की शादी?

हनीफ जावेरी ने इंटरव्यू में आगे बताया था कि आखिर क्यों संजीव की हेमा मालिनी से शादी नहीं हो पाई थी। एक्टर तो शादी का प्रपोजल लेकर एक्ट्रेस के घर भी गए थे। उन्होंने कहा था-

बकायदा रिश्ते की बात गई थी मद्रास (हेमा मालिनी का होम टाउन)। हेमा मालिनी की मां ने शर्त रखी थी कि मेरी बेटी शादी के बाद भी काम करेगी लेकिन वह चाहते थे कि उनकी पत्नी घर पर रहें। उस वक्त वह अपने करियर के पीक पर थीं और मुझे नहीं लगता कि कोई भी अपना करियर छोड़ना चाहेगा जब वह नंबर 1 पर हो।

ब्रेकअप के बाद टूट गए थे संजीव कुमार

हनीफ जावेरी ने आगे बताया था कि हेमा से ब्रेकअप के बाद संजीव इस कदर टूट गए थे कि वह उनके साथ कोई भी फिल्म नहीं करना चाहते थे। उन्होंने एक फिल्म भी रिजेक्ट कर दी थी क्योंकि उसमें हेमा थी।

Hema Malini Sanjeev Love Story

फिर संजीव ने काफी मनाने के बाद 'त्रिशूल' में हेमा के साथ काम किया। पूरी फिल्म में उनका कोई सीन नहीं था, बस क्लाइमेक्स में सारे स्टार्स एक फ्रेम में थे। मगर वहां भी संजीव और हेमा ने एक-दूसरे से कोई बात नहीं की थी। इस तरह दोनों के ब्रेकअप के कारण 'धूप छाव' जैसी कई फिल्मों पर असर पड़ा।

यह भी पढ़ें- एक आदत जिसने ले ली Sanjeev Kumar की जान, महज 47 की उम्र में हो गई थी शोले के 'ठाकुर' की मौत!