विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Raveena Tandon के हाथ में एक्टर ने की उल्टी, आंख बंदकर सेट से भागीं एक्ट्रेस; फिर हुआ कुछ ऐसा

Published: Thu, 29 Jan 2026 04:44 PM (IST)

फिल्मी सितारे अक्सर अजीबोगरीब किस्से शेयर करते हैं। एक बार रवीना टंडन ने शेयर किया था कि बॉलीवुड के एक ...और पढ़ें

रवीना टंडन के हाथ में एक्टर ने की उल्टी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

रवीना टंडन के हाथ में एक्टर ने की उल्टी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्या हो, अगर एक एक्ट्रेस के हाथ में कोई उल्टी कर दे? यह कांड रवीना टंडन (Raveena Tandon) के साथ हो चुका है। एक मशहूर अभिनेता ने एक्ट्रेस के हाथ पर उल्टी कर दी थी। यह देखकर सेट पर हर कोई हैरान रह गया था।

खुद रवीना टंडन ने यह किस्सा शेयर किया था और इसके पीछे की वजह भी बताई थी। यही नहीं, उन्होंने उस अभिनेता का भी नाम बताया था जिन्होंने सबके सामने यह हरकत की थी। जब डायरेक्टर ने यह देखा तो उनका गुस्सा हंसी में बदल गया और वह जोर-जोर से हंसने लगे थे।

एक्ट्रेस के हाथ में किसने की थी उल्टी?

एक बार रवीना टंडन 'जीना इसी का नाम' चैट शो में गई थीं। इस चैट शो में उनके साथ बॉलीवुड डायरेक्टर प्रह्लाद कक्कड़ भी थे। एक्ट्रेस ने इस शो में बताया था कि वह एक एक्टर के साथ Ad कर रही थीं और उन्होंने उनके हाथ में उल्टी कर दी थी। 

Raveena Tandon

रवीना टंडन ने शेयर किया था किस्सा

यह एक्टर कोई और नहीं बल्कि मस्ती के एक्टर आफताब शिवदासानी (Aftab Shivdasani) थे। आफताब, रवीना टंडन के साथ कैडबरी का Ad शूट कर रही थीं, जहां एक्टर ने उनके हाथ में उल्टी कर दी थी। 'जीना इसी का नाम' शो में रवीना ने उल्टी वाला किस्सा शेयर करते हुए कहा था, "एक मॉडल था। हम कैडबरी का Ad शूट कर रहे थे। आफताब मॉडल था, जो अब हीरो बन चुके हैं। वह इक्लेयर की ऐड कर रहा था और आफताब इतने चॉकलेट रीटेक कर चुका था कि उसको उल्टी आ रही थी।"

यह भी पढ़ें- 'अभी भी मेरे दिमाग में अटकी हुई...', Akshay Kumar संग सगाई टूटने पर Raveena Tandon ने तोड़ी चुप्पी

Raveena Aftab AD

डायरेक्टर के खौफ से रवीना ने किया ये काम

रवीना ने आगे बताया था, "अगर सेट खराब हो गया तो ये (प्रह्लाद) हम लोगों को सूली से लटका देंगे क्योंकि सेट एकदम सफेद था। मुझे अभी भी इंसिडेंट याद है...तो जैसे ही आफताब का जी मिचलाने (रवीना ने इशारा किया) लगा, तभी प्रह्लाद चिल्लाने लगे कि उन्हें सेट पर उल्टी मत करने देना, सेट पर एक ड्रॉप नहीं गिरना चाहिए। फट करके मैंने अपना हाथ आगे किया और आंखें बंद किया, आफताब मेरे हाथ में उल्टी कर रहा है, वो थूक रहा है चॉकलेट और मैं उसे लेकर भाग रही हूं। वहां बैठकर यह (डायरेक्टर) हंस रहे थे।"

बता दें कि आज आफताब बॉलीवुड के मशहूर एक्टर हैं। वह एक्टर से पहले मॉडलिंग करते थे। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट भी काम किया है। 

यह भी पढ़ें- दरिंदों से बचने के लिए Raveena Tandon हर रोज बदलती थीं होटल रूम, एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा