विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ramayana मूवी में TV के 'महादेव' की एंट्री, रणबीर कपूर की फिल्म में भगवान शिव का निभाएंगे किरदार

Published: Tue, 03 Jun 2025 11:32 AM (IST)

Ramayana Movie रणबीर कपूर की आगामी पौराणिक फिल्म रामायण में एक नए एक्टर की एंट्री हुई है जो बॉलीवुड टीवी ...और पढ़ें

रामायण मूवी में भगवान शिव बनेंगे ये एक्टर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
रामायण मूवी में भगवान शिव बनेंगे ये एक्टर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. रामायण मूवी में नए स्टार की हुई एंट्री
  2. भगवान शिव की भूमिका निभाएंगे एक्टर
  3. नितेश तिवारी कर रहे हैं फिल्म का निर्देशन

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रामायण बॉलीवुड की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म है, जिसमें हिंदी से लेकर साउथ सिनेमा और टीवी जगत तक के सितारे नजर आने वाले हैं। अब इस फिल्म में एक और स्टार की एंट्री हुई है जो भगवान शिव की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे।

रामायण एक पौराणिक फिल्म है जो दो भागों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है और इसमें कई बड़े सितारे अहम भूमिका निभाएंगे। अब इस फिल्म में टीवी का एक जाना-माना चेहरा भी नजर आएगे जो पहले छोटे पर्दे का महादेव बन चुका है।

रामायण में नए एक्टर की एंट्री

जिस एक्टर की हम बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि देवों के देव महादेव में भगवान शिव की भूमिका निभाने वाले मोहित रैना (Mohit Raina) हैं। जब भी पर्दे पर भगवान शिव के रूप में जिस कलाकार के बारे में इमेजिन किया जाता है तो सबसे पहले मोहित का ही चेहरा सामने आता है। महादेव की भूमिका ने ही उन्हें सिनेमा में एक अलग पहचान दिलाई थी।

Mohit Raina

Photo Credit - Instagram

अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर मोहित रैना भगवान शिव की भूमिका निभाएंगे। इंडियन फोरम्स के मुताबिक, मोहित को नितेश तिवारी निर्देशित फिल्म के लिए कास्ट कर लिया गया है। हालांकि, मेकर्स या फिर एक्टर की तरफ से अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में दैनिक जागरण इसकी पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें- Ramayana First Review: 'रामायण की क्वालिटी देखकर...', रणबीर कपूर-साई पल्लवी की फिल्म का पहला रिव्यू आया सामने

रामायण की स्टार कास्ट

नितेश तिवारी रामायण फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में बड़े-बड़े सितारे नजर आएंगे। यहां देखिए कौन सा स्टार किसका किरदार निभा रहा है।

  • रणबीर कपूर - भगवान राम
  • साई पल्लवी - माता सीता
  • यश - रावण
  • हनुमान - सनी देओल
  • लक्ष्मण - रवि दुबे
  • कुणाल कपूर - भगवान इंद्र
  • लारा दत्ता - कैकयी
  • शीबा चड्ढा - मंथरा
  • अरुण गोविल - दशरथ
  • काजल अग्रवाल - मंदोदरी

कब रिलीज होगी रामायण?

रामायण को दो भागों में बनाया जा रहा है। पहला भाग अगले साल दीवाली के दिन सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी, जबकि दूसरा भाग 2027 की दीवाली पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा कर रहे हैं। मालूम हो कि यश रावण का किरदार निभाने के साथ-साथ रामायण के को-प्रोड्यूसर भी हैं।

यह भी पढ़ें- न साईं पल्लवी, ना आलिया भट्ट, ये साउथ एक्ट्रेस बनने वाली थी Ramayana की सीता, बस इस वजह से हाथ से गई फिल्म!