Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bhaidooj 2022: इन फिल्मों में दिखा भाई-बहन का प्यार, अक्षय जैसा 'भाई' और ऐश्वर्या जैसी 'बहन' मिलना मुश्किल

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Tue, 25 Oct 2022 04:12 PM (IST)

    These Bollywood Movies Based On Brother Sister Relationship Watch On Bhaidooj बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर पर आधारित फिल्म फिजा को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में ऋतिक और करिश्मा ने भाई-बहन का किरदार निभाया था।

    Hero Image
    These Bollywood Movies Based On Brother Sister Relationship Watch On Bhaidooj

    नई दिल्ली, जेएनएन। भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के लिए बेहद ही खास होता है। इस दिन बहन अपने भाई की लंबी उम्र और उसके उज्जवल भविष्य की कामना करती है। भाई-बहन के रिश्ते को लेकर बॉलीवुड में कई फिल्में भी बनी हैं। इन फिल्मों में भाई-बहन के बीच अटूट प्यार और विश्वास को दिखाया गया है। आज हम आपको भाई-बहन पर बनीं ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप भाई दूज के दिन अपनी बहन के साथ देख सकते हैं।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रक्षाबंधन

    बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षा बंधन' इसी साल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में अक्षय अपनी 4 बहनों की जिम्मेदारी निभाते दिखे थे। इस फिल्म की कहानी इमोशनल होने के साथ ही आपके दिल को छू जाएगी। फिल्म में भूमि पेडनेकर अहम किरदार में हैं।

    दिल धड़कने दो

    'दिल धड़कने दो' मूवी में प्रियंका चोपड़ा जोनस और रणवीर सिंह ने भाई बहन का रोल निभाया है। इसमें दिखाया गया है कि फैमिली प्रॉबलम्स के बावजूद वो एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं। फिल्म में रणवीर, प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर, अनिल कपूर, शेफाली शाह, अनुष्का शर्मा, राहुल बोस लीड रोल में थे।  

    सरबजीत

    सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म 'सरबजीत' में रणदीप  हुड्डा और ऐश्वर्या राय बच्चन भाई-बहन के रोल में नजर आए थे। ये मूवी सरबजीत नाम के ऐसे शख्स की कहानी जिसे पाकिस्तान ने जासूस समझ कर गिरफ्तार कर लिया था और उसकी बहन दलबीर अपने भाई को वापस भारत लाने के लिए सालों तक कोशिश करती रही थी। फिल्म में भाई-बहन के अटूट रिश्ते को बखूबी दिखाया गया है।

    फिजा

    बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर पर आधारित फिल्म 'फिजा' को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में ऋतिक और करिश्मा ने भाई-बहन का किरदार निभाया था। 'फिजा' की कहानी कश्मीर में आतंकवाद के इर्द-गिर्द घूमती हैं। इसमें दिखाया गया है की ऋतिक रोशन आतंकवाद के काले अंधेरे में गुम हो जाते हैं वहीं करिश्मा भाई को तलाशने में अपनी जान की परवाह तक नहीं करती हैं।  

    बंधन

    सलमान खान, जैकी श्रॉफ, अश्विनी भावे और रंभा स्टारर   फिल्म 'बंधन' काफी हिट रही थी। इस फिल्म में सलमान  और अश्विनी ने भाई-बहन का रोल प्ले किया है। फिल्म में दिखाया गया है कि सलमान अपनी बहन अश्विनी की शादी के बाद उनके साथ उनके ससुराल में ही रहते हैं और जैसा उनके जीजा यानी जैकी कहते हैं वैसा ही करते हैं। वो अपनी बहन और उनके परिवार की हर मुश्किल घड़ी में  रक्षा करते नजर आते हैं।