Move to Jagran APP

Priyanka Chopra On Dance India Dance Set: कुछ यूं मस्ती करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर, देखें वीडियो

Priyanka Chopra On Dance India Dance Set डांस शो डांस इंडिया डांस के सेट पर प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर एक साथ मस्ती करती नजर आईं। देखें वीडियो।

By Mohit PareekEdited By: Published: Thu, 26 Sep 2019 11:23 AM (IST)Updated: Thu, 26 Sep 2019 11:23 AM (IST)
Priyanka Chopra On Dance India Dance Set: कुछ यूं मस्ती करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर, देखें वीडियो
Priyanka Chopra On Dance India Dance Set: कुछ यूं मस्ती करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर, देखें वीडियो

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द स्‍काई इज पिंक' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। प्रिंयका चोपड़ा फिल्म प्रमोशन की वजह से कई इवेंट में नजर आ रही हैं। अब जल्द ही वो डांस रिऐलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' पर दिखाई देने वाली हैं और इस दौरान प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस करीना कपूर खान के साथ मस्ती करते हुए नजर आने वाली हैं और दोनों एक साथ डांस करते भी दिखाई देंगें।

loksabha election banner

वैसे तो 'डांस इंडिया डांस' इस वीकेंड पर खत्‍म होने वाला है लेकिन फिनाले एपिसोड काफी एक्‍साइटिंग होने वाला है, लेकिन प्रियंका चोपड़ा के आने से काफी खास होने वाला है। शो के स्टेज की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर आ चुकी हैं, जिसमें प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर के साथ मस्ती कर रही हैं। अब खुद प्रियंका चोपड़ा ने करीना कपूर के साथ एक वीडियो शेयर किया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Our kind of face off... Thank you #DanceIndiaDance for having us... so much fun with your talented contestants &... judges 😛 See you soon #KareenaKapoorKhan @terence_here @boscomartis @raftaarmusic #TheSkyIsPink in theatres on Oct 11.

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

वीडियो में दिख रहा है कि प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर एक दूसरे के आमने सामने बैठी हैं और एक दूसरे को किस करने के अंदाज में पास आ रही हैं। यह एक बूमरैंग वीडियो है और लगातार रिपीट हो रहा है। इसमें दोनों बेहद खुबसूरत लग रही हैं और सोफे पर मस्ती कर रही हैं। प्रियंका ने वीडियो शेयर करते हुए डांस इंडिया डांस पर स्पेंड किए गए टाइम के बारे में बात कर रही हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Video Of The Day!!!!😘😘😘😘😘 #priyankachoprajonas and #kareenakapoorkhan poses today at a reality show in mumbai

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

इस दौरान प्रियंका चोपड़ा के साथ फरहान अख्‍तर भी नजर आएंगे, जिनकी प्रियंका के साथ फिल्‍म 'द स्‍काई इज पिंक' रिलीज होने वाली है। इस दौरान जहां बेबो ने बलून स्‍लीव्‍स के साथ पाउडर पिंक कलर का गाउन और खूबसूरत नेकलेस पहन रखा था, वहीं प्रियंका सूट स्‍टाइल ड्रेस और गोल्‍डन हील्‍स में नजर आईं। द स्काई इज पिंक में प्रियंका चोपड़ा के अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी अहम भूमिका हैं। इस फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.