Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    The Sky Is Pink Movie Review : प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर ने फैंस को किया इमोशनल, बताया साल की सबसे बेहतरीन फिल्म

    By Nazneen AhmedEdited By:
    Updated: Fri, 11 Oct 2019 12:56 PM (IST)

    The Sky Is Pink Movie Review प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर फैंस का रिएक्शन काफी अच्छा आ रहा है।

    The Sky Is Pink Movie Review : प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर ने फैंस को किया इमोशनल, बताया साल की सबसे बेहतरीन फिल्म

    नई दिल्ली, जेएनएन। प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की मल्टी स्टारर फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था और काफी उम्मीदें भी थीं, क्योंकि प्रियंका इस फिल्म के साथ तीन साल बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं। ये वही फिल्म है जिसके लिए प्रियंका ने सलमान खान की ‘भारत’ को ठुकरा दिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब तीन साल बाद प्रियंका की वापसी और फिल्म की कहानी लोगों को काफी पसंद आ रही है। फैंस इस फिल्म पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। सोशल मीडिया पर #TheSkyIsPink हैशटैग के साथ लोग अपने अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। कोई ‘द स्काई इज पिंक’ को साल की सबसे बेहतरीन फिल्म बता रहा है, तो कोई फिल्म देखने के बाद थिएटर के बाहर भावुक होता नजर आ रहा है। कुल मिलाकर कहा जाए तो फैंस को प्रिंयका और फरहान की फिल्म काफी पसंद आ रही है।

    आपको बता दें कि इस फिल्म में प्रियंका एक मां का रोल निभा रही हैं, वहीं फरहान एक पिता का। इनके दो बच्चे हैं ईशान (रोहित) और बेटी आयशा (जायरा वसीम)। फिल्म में प्रियंका की बेटी आयशा जानी जायर को बचपन से बीमारी है जिसकी वजह से उनका पूरा परिवार संघर्ष करता है। नाच गाने और धूम-धड़ाके से दूर ये फिल्म काफी सेंसिटिव है। इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

    comedy show banner
    comedy show banner