Black Adam New Trailer out: ड्वेन जॉनसन की ब्लैक एडम का एक और ट्रेलर रिलीज, वीडियो देखकर 'द रॉक' के लिए फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
Black Adam New Trailer फास्ट एंड फ्यूरिस फेम एक्टर ड्वेन जॉनसन ने बहुत सारी फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन किया है। हाल ही में उन्होंने ब्लैक एडम का नया ट्रेलर जारी किया है। इसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। Black Adam Trailer: दुनिया को ढेर सारी सुपरहिट फिल्में देने वाले ड्वेन जॉनसन की फिल्म ब्लैक एडम का दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया जा चुका है। बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस के लिए यह खबर किसी ट्रीट से कम नहीं है। ट्रेलर में जस्टिस सोसाइटी ऑफ अमेरिका के बारे में बारे में बहुत विस्तार से दिखाया गया है। ड्वेन जॉनसन इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
उन्होंने अंग्रेजी में फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए बताया है कि इसे 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। लेकिन, यह फिल्म सिर्फ एक ही भाषा में रिलीज नहीं होगी। इसे हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया जाएगा।
हिंदी में ट्रेलर रिलीज
ब्लैक एडम फिल्म के ट्रेलर को हिंदी में भी जारी किया गया है। वॉर्नर ब्रदर्स ने ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट पर इस मूवी का हिंदी ट्रेलर शेयर किया है। फिल्म 'ब्लैक एडम' पर आधारित है, जो कि एक पुराने शहर कहंदाक का हीरो हुआ करता था। पांच हजार साल तक बंद रहने के बाद वह आज की दुनिया में वापस आ रहा है। इसी थीम के ईद गिर्द फिल्म की पूरी कहानी घूमती है। ट्रेलर से पता चलता है कि, फिल्म में ग्राफिक्स का ठीक ठाक इस्तेमाल किया गया है, जैसा कि हर हॉलीवुड फिल्म में किया जाता है।
पसंद आ रहा 'ब्लैक एडम' का ट्रेलर
ब्लैक एडम का ट्रेलर जब से सोशल मीडिया पर जारी हुआ है, तहलका मच गया है। फैंस ट्रेलर को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। बड़े पर्दे के हिसाब से उन्हें फिल्म का ट्रेलर बहुत अच्छा लग रहा है। फैंस कह रहे कि फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।
View this post on Instagram
रेसलर से एक्टर बने हैं ड्वेन जॉनसन
'द रॉक' नाम से मशहूर ड्वेन जॉनसन रेसलर से एक्टर बने हैं। वह रेस्लिंग की दुनिया में 10 वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत चुके हैं। वहां अपनी छाप छोड़ने के बाद वह एक्टिंग की दुनिया में आए। यहां अपनी अदायगी से उन्होंने कई फैंस बनाए। रॉक ने अब तक 40 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उनकी अधिकतर फिल्में हिट रही हैं। 'फास्ट एंड फ्यूरियस', 'रेड नोटिस', 'जर्नी 2' जैसी शानदार मूवीज उनकी झोली में है।
यह भी पढ़ें: Mufasa: The Lion King- 'द लायन किंग' के प्रीक्वल का ऐलान, डिज्नी ने रिवील किया मुफासा का पहला लुक
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।