रणधीर कपूर के 75वें जन्मदिन पर इकठ्ठा हुआ पूरा कपूर खानदान, चार पीढ़ियों के सदस्य साथ आए नजर
बॉलीवुड के वेटेरन एक्टर रणधीर कपूर आज यानी 15 फरवरी 2022 को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके को उनके पूरे परिवार ने मिलकर सेलिब्रेट किया। जिसमें रणधीर कपूर के चार पीढ़ियों के सदस्य एक साथ नजर आए।

नई दिल्ली, जेएनएन। अपने जमाने के हैंडसम एक्टर्स में से एक रणधीर कपूर ने 15 फरवरी को अपना 75वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके को उनके पूरे परिवार ने मिलकर सेलिब्रेट किया। जिसमें रणधीर कपूर और उनके चार पीढ़ियों के सदस्य एक साथ नजर आए।
शशि कपूर के बेटे कुणाल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की है। इस फैमिली फोटो को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन मे रणधीर कपूर को विश किया और लिखा 'हैप्पी बर्थडे!!!' तस्वीर में कपूर परिवार के लगभग सभी लोग शामिल हैं। जिनमें नीतू कपूर, रणबीर कपूर, करिश्मा, करीना कपूर, तैमूर अली खान, सैफ अली खान, रीमा कपूर, अरमान जैन और अन्य शामिल हैं।
View this post on Instagram
रणधीर कपूर को उनकी बेटियों करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पर भी विश किया। दोनों ने पापा को विश करने के लिए थ्रोबैक पिक्चर्स शेयर की। करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणधीर कपूर और बबीता कपूर की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। जो उस दौर की है जब दोनों यंग थे। तस्वीर में बबीता रणधीर के कंधे पर सिर रख कर बैठी नजर आ रही हैं।
पोस्ट शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा, "दुनिया के सबसे अच्छे व्यक्ति को जन्मदिन की शुभकामनाएं ... पापा... मेरे पापा। मेरे प्यारे पापा। सामू, कियू, टिम टिम और जेह बाबा के लिए बेस्ट नानू हैं।" आपको बात दें कि (सैमू) समायरा व (किउ) कियान करिश्मा कपूर के और (टिम टिम)तैमूर और (जेह)जहांगीर करीना कपूर के बच्चों के निक नेम हैं।
वहीं करिश्मा कपूर ने रणधीर कपूर को विश करने के लिए इंस्टाग्राम पर एक बर्थडे वीडियो शेयर किया। वीडियो में करिश्मा ने परिवार और बचपन की कुछ बहुत ही खूबसूरत अनदेखी व पुरानी यादों को पिरोया है। बैकग्राउंड में "ये जवानी है दीवानी" गाना भी सुनाई दे रहा है। वीडियो शेयर करते हुए करिश्मा ने लिखा, “दिल से हमेशा जवां रहना मेरे पापा। 75वां जन्मदिन मुबारक हो। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं। आप सबसे अच्छे हैं।”
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।