विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Oscar 2023 में जीतकर भी स्पीच न दे पाने पर गुनीत मोंगा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मुझसे मेरा पल छीन लिया गया'

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Mon, 20 Mar 2023 01:53 PM (IST)

Guneet Monga Breaks Silence On Being Cut Off During Her Speech At Oscar 2023 ऑस्कर 2023 में गुनीत मोंगा की ...और पढ़ें

Guneet Monga Breaks Silence On Being Cut Off During Her Speech At Oscar 2023,Twitter
Guneet Monga Breaks Silence On Being Cut Off During Her Speech At Oscar 2023,Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। Guneet Monga Breaks Silence On Being Cut Off During Her Speech At Oscar 2023: ऑस्कर 2023 भारत के लिए बेहद खास रहा। 95वें अकादमी अवॉर्ड्स में एक साथ दो अवॉर्ड्स भारत की झोली में आए। आरआरआर के गाने नाटू-नाटू ने धमाल मचाया। इसके साथ ही गुनीत मोंगा की फिल्म द एलीफेंट व्हिस्परर को सम्मानित किया गया।

ऑस्कर में गूंजा भारत का नाम

नाटू-नाटू ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का टाइटल अपने नाम किया तो वहीं, द एलीफेंट व्हिस्परर को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया। हालांकि, इस जीत की खुशी के साथ-साथ इवेंट को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग भी हो गई।

अकादमी की हुई ट्रोलिंग

ऑस्कर 2023 में अवॉर्ड मिलने के बाद स्टेज पर गुनीत मोंगा स्पीच देना चाहती थीं। उन्होंने जैसे ही अपनी बात शुरू की उन्हें बीच में ही रोक दिया गया। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने ऑस्कर से गुनीत मोंगा का वीडियो शेयर किया और अकादमी को उनके इस रवैये के लिए ट्रोल किया। अब इस पूरे घटना पर गुनीत मोंगा ने चुप्पी तोड़ी है।

गुनीत मोंगा को लगा झटका

ऑस्कर में अपने साथ हुए भेदभाव पर बात करते हुए गुनीत मोंगी ने बाम्बे टाइम्स से कहा, "मेरे चेहरे के हाव भाव उड़े हुए थे। मैं बस कहना चाहती थी कि ये भारत के प्रोडक्शन में बनी पहली भारतीय फिल्म है, जिसने ऑस्कर जीता है, जो एक बड़ी बात थी। मेरी दिल की धड़कनें तेज हो गई थी क्योंकि मैं इतनी दूर नहीं आ सकती थी और सुनी नहीं जा सकती थी।"

View this post on Instagram

A post shared by Guneet Monga Kapoor (@guneetmonga)

मुझे बोलने नहीं दिया गया

उन्होंने आगे कहा, "विदेशी मीडिया अकादमी को लताड़ लगा रहा है क्योंकि मुझे बोलने नहीं दिया गया। लोगों को बहुत बुरा लग रहा है कि मुझे मेरी बात नहीं कहने दिया गया। ऑनलाइन कई सारे ट्वीट्स और वीडियो है जो निराशा बयां कर रहे हैं कि मुझे बोलने नहीं दिया गया। ये भारत का पल था जिसे छीन लिया गया।"

फिर जाऊंगी ऑस्कर के मंच पर

बात को आगे बढ़ाते हुए गनीत मोंगा ने आगे कहा, "फिर मैंने सोचा कि चलो कोई बात नहीं है, मैं यहां पर फिर से आऊंगी और निश्चित करूंगी कि मुझे सुना जाए। मुझे कई सारे मौके मिले हैं अपनी बात कहने के लिए और मुझे दिल से अच्छा लग रहा इतना सारा प्यार पाकर। इसलिए थोड़ी सी सहानुभूति यहां काफी आगे तक जा सकती है।"

View this post on Instagram

A post shared by Vikas Khanna (@vikaskhannagroup)

ये था मामला

ऑस्कर 2023 का आयोजन 12 मार्च को लॉस एंजिलस के डॉल्बी थिएटर में किया गया। इवेंट में कार्तिकी गोंसाल्विस के डायरेक्शन और गुनीत मोंगा के प्रोडक्शन में बनी द एलीफेंट व्हिस्परर को जब अवॉर्ड दिया दया तो इसे लेने दोनों साथ में गईं। स्टेज पर कार्तिकी को बोलने दिया गया, लेकिन जब गुनीत मोंगा ने अपनी स्पीच देनी चाही तो उनकी बात को बीच में ही काट दिया गया।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।