Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    The Buckingham Murders एक्टर Ranveer Brar हुए घायल, रीढ़ की हड्डी में लगी गंभीर चोट

    Updated: Mon, 18 Nov 2024 04:11 PM (IST)

    द बकिंघम फिल्म (The Buckingham Murders Movie) के अभिनेता और पॉपुलर सेलिब्रिटी शेफ रणवीर बरार (Ranveer Brar) पर्सनल लाइफ में चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। दरअसल अभिनेता को रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगी है। इसके चलते डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। चलिए जानते हैं कि उन्हें चोट कैसे लगी और अब उनकी सेहत कैसी है।

    Hero Image
    रणवीर बरार को रीढ़ की हड्डी में लगी चोट (Photo Credit- Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पॉपुलर सेलिब्रिटी शेफ और अभिनेता रणवीर बरार किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। खाना बनाने की उनकी कला किसी भी बोरिंग डिश को स्वादिष्ट बना देती है। वहीं, एक्टिंग की बात करें तो उन्हें बकिंघम मर्डर्स में बतौर अभिनेता पहचान मिली। इन दिनों मास्टरशेफ और अभिनेता रणवीर बरार अपनी पर्सनल लाइफ में चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। दरअसल, अभिनेता और शेफ रणवीर को रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लग गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रणवीर बरार को शरीर के इस हिस्से में लगी चोट

    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, बकिंघम मर्डर्स के अभिनेता को रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगी है। उनके रीढ़ की हड्डी की सी6 और सी7 वर्टेब्रा में फ्रैक्चर हो गया है। इस चोट के कारण उन्हें 3 सप्ताह तक आराम करना होगा। शेफ और अभिनेता रणवीर के फैंस उनके हेल्थ अपडेट के सामने आने के बाद थोड़ा परेशान हो गए हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है और वह धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- सेफ से एक्टर बने अभिनेता Ranveer Brar ने बताया क्या है अभिनय करने की रेसिपी? जल्द लाएंगे अपनी किताब

    रणवीर बरार इन शोज में कर चुके हैं काम

    शेफ रणवीर बरार मास्टरशेफ इंडिया के सीजन 4, 6 और 7 में जज रह चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने फेम फूडीज और थैंक गॉड इट्स फ्राइडे में काम किया है। पाक कला को लेकर उनकी खूब तारीफ भी की जाती है और उनका नाम इंडिया के सफल शेफ की लिस्ट में भी शामिल है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Ranveer Brar (@ranveer.brar)

    रणवीर बरार का फिल्मी करियर

    रणवीर बरार न केवल एक पॉपुलर शेफ हैं, बल्कि उन्होंने एक्टिंग में भी अपना दम दिखाया है। रणवीर ने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2022 में आई वेब सीरीज मॉर्डन लव से की थी। इसके बाद उन्हें करीना कपूर खान की फिल्म द बकिंघम मर्डर्स में भी काम किया है। इसमें काम करने के अनुभव को भी उन्होंने हाल ही में शेयर किया था। उनका कहना था कि उन्हें अभिनेत्री करीना से बहुत कुछ सीखने को मिला था। फिलहाल तक रणवीर ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। 

    ये भी पढ़ें- Kareena Kapoor Khan ने इस मशहूर शेफ को सेट पर मारे थे 15 थप्पड़! जानें क्या है पूरा मामला