विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस 2 घंटे की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाया 3 गुना प्रॉफिट, अब OTT पर बनी हुई है नंबर 1

Published: Tue, 02 Sep 2025 08:26 PM (IST)

आजकल थिएटर में रिलीज होने के बाद फिल्मों के ओटीटी पर स्ट्रीम होने का ट्रैंड बन गया है। तो हम ...और पढ़ें

थिएटर के बाद ओटीटी पर धमाल मचा रही ये फिल्म
थिएटर के बाद ओटीटी पर धमाल मचा रही ये फिल्म

HighLights

  1. थिएटर के बाद ओटीटी पर धमाल मचा रही ये फिल्म
  2. बॉक्स ऑफिस पर कमाया तीन गुना पैसा
  3. अब ओटीटी पर टॉप चार्ट में शामिल है फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक कम बजट की तमिल फिल्म 2025 में बॉक्स ऑफिस और ओटीटी प्लेटफॉर्म दोनों पर अपने शानदार प्रदर्शन के लिए सुर्खियों में है। कई फिल्में थिएटर में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती और फिर ओटीटी पर रिलीज होती है जहां वह ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचती है। वहीं कुछ होती हैं जो थिएटर में अच्छा प्रदर्शन करती है लेकिन फिर भी कुछ दर्शक ओटीटी पर आने के लिए इसका इंतजार करती हैं।

हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने थिएटर में तीन गुना पैसा कमाया और अब ओटीटी पर भी टॉप फिल्मों में ट्रेंड कर रही है।

यह भी पढ़ें- 'कांतारा' की तरह ये साउथ फिल्म लाई बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, Saiyaara की नाक के नीचे से उड़ा ले गई करोड़ों

कौन सी है यह फिल्म?

विजय सेतुपति और नित्या मेनन स्टारर थलाइवी को इसकी शानदार कहानी और मैरिड लाइफ बेहतरीन तरीके से दिखाने के लिए खूब सराहा गया है। मामूली बजट में बनी इस फिल्म ने अपनी लागत से चार गुना कमाई की और देशभर के दर्शकों के बीच धूम मचा दी। पंडिराज द्वारा निर्देशित और लिखित थलाइवी एक रोमांटिक-कॉमेडी पारिवारिक ड्रामा है। यह फिल्म शादी के बाद एक कपल के जीवन के उतार-चढ़ाव को दर्शाती है, जिसमें रोमांस, कॉमेडी, ड्रामा और एक्शन का तड़का लगाकर दर्शकों को फुल एंटरटेन किया गया है।

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

क्या है फिल्म की कहानी?

कहानी कम पढ़े-लिखे होटल मालिक 'अगसवीरन' (विजय सेतुपति) और पोस्टग्रेजुएट 'पेरारसी' (नित्या मेनन) की है, जो अपने परिवारों की सहमति से शादी करते हैं। शुरुआत में दोनों के बीच प्यार और सामंजस्य का दौर चलता है, लेकिन जल्द ही मतभेद पैदा हो जाते हैं और उनके बीच तनाव पैदा हो जाता है। जैसे-जैसे विवाद बढ़ता है पेरारसी अपने माता-पिता के घर लौट आती है, जिससे दोनों परिवारों के बीच खासकर उनकी बेटी के मुंडन समारोह के दौरान और भी विवाद पैदा हो जाते हैं। फिल्म एक दिलचस्प क्लाइमेक्स तक पहुंचती है जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

ओटीटी पर नंबर 1 पर ट्रैंड कर रही फिल्म

1 अगस्त, 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई इस फिल्म ने अपनी शानदार कहानी और विजय सेतूपति और नित्या मेनन की दमदार एक्टिंग के साथ पहले ही दिन से दर्शकों को प्रभावित कर दिया। बड़े पर्दे पर इसकी सफलता अब ओटीटी पर भी पहुंच गई है, जहां यह लगातार टॉप फिल्मों की लिस्ट में नंबर 1 पर बनी हुई है।

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

फिल्म को हुआ चार गुना मुनाफा

थलाइवी 22 अगस्त, 2025 को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई और तब से कई अन्य लोकप्रिय फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए टॉप 10 की लिस्ट में पहले नंबर पर बनी हुई है। यह फिल्म हिंदी में भी अवेलेबल है जिससे यह ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंच रही है। 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिससे 300 प्रतिशत का मुनाफा हुआ है और इसकी प्रोडक्शन कोस्ट का चार गुना मुनाफा हुआ है।

यह भी पढ़ें- Thalaivan Thalaivii X Review: Vijay Sethupati और नित्या मेनन की फिल्म को फैंस ने बताया फैमिली एंटरटेनर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।