तेलगु यंग स्टार उदय किरण ने फांसी पर लटक कर दी जान
तेलगु यंग स्टार उदय किरण ने रविवार रात फांसी पर लटकर अपनी जान दे दी। 33 साल के इस अभिनेता की अचानक मौत को आत्महत्या के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि अब तक ये समझ नहीं आ रहा है कि उदय ने ऐसा क्यों किया। जब उदय ने अपनी जान दी वे घर पर अकेले थे। उदय की मौत ने तेलगु फिल्म इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है।
मुंबई। तेलगु यंग स्टार उदय किरण ने रविवार रात फांसी पर लटकर अपनी जान दे दी। 33 साल के इस अभिनेता की अचानक मौत को आत्महत्या के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि अब तक ये समझ नहीं आ रहा है कि उदय ने ऐसा क्यों किया। जब उदय ने अपनी जान दी वे घर पर अकेले थे। उदय की मौत ने तेलगु फिल्म इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया है।
पढ़ें : साल 2013 : ये सितारे कर गए बॉलावुड को सूना
बताया जाता है कि रविवार रात उदय ने हैदराबाद में श्रीनगर कॉलोनी स्थित अपने अपार्टमेंट में फांसी लगा ली। उनकी पत्नी और माता-पिता ने उदय के शरीर को पंखे से लटकते हुए पाया। उसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उदय ने अब तक 18 फिल्में की है। उदय की साल 2010 में आई पहली फिल्म 'चित्रम' ने उन्हें पहचान दिलाई।
उन्हें अपने किरदार 'नुव्वु नेनु' के लिए साल 2001 में फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस फिल्म ने ही उन्हें हैट ट्रिक हीरो बना दिया। वे आखिरी बार फिल्म जय श्रीराम में नजर आए थे। उदय ने साल 2012 के अक्टूबर में विशिता से शादी की।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।