Move to Jagran APP

Actress Jamuna: साउथ की ग्लैमरस एक्ट्रेस कही जाने वाली जमुना जे का निधन, तेलुगू एक्टर्स ने जताया दुख

Actress Jamuna Death साउथ सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री रहीं जमुना जे का शुक्रवार की सुबह हैदराबाद में निधन हो गया। उन्हें बढ़ती उम्र से संबंधित बीमारी थी। जमुना जे के निधन से साउथ सिनेमा में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma LalwaniPublished: Fri, 27 Jan 2023 05:52 PM (IST)Updated: Fri, 27 Jan 2023 05:53 PM (IST)
File Photo of Late Actress Jamuna J

नई दिल्ली, जेेएनएन। साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस और पूर्व सांसद जे जमुना का शुक्रवार सुबह हैदराबाद में निधन हो गया। वह 86 वर्ष की थीं और लंबे समय से वृद्धावस्था संबंधित बीमारी से पीड़ित थीं। उनके निधन पर चिरंजीवी, महेश बाबू, जूनियर एनटीआर जैसी कई दिग्गज हस्तियों ने शोक प्रकट किया है।

loksabha election banner

दिवंगत अभिनेत्री जमुना जे ने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में दी हैं, जो कि हिट रहीं। उनके निधन पर साउथ सिनेमा इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

चिरंजीवी ने जताया दुख

तेलुगू मेगास्टार चिरंजीवी ने जे जमुना के निधन पर कहा, 'वरिष्ठ नायिका जमुना जे के निधन की खबर बहुत दुखद है। वह एक बहुभाषी अभिनेत्री थीं। हालांकि, उनकी मातृभाषा कन्नड़ थी लेकिन उन्होंने तेलुगू लोगों के दिलों में एक अविश्वसनीय छाप छोड़ी है।'

जूनियर एनटीआर ने कही ये बात

जूनियर एनटीआर ने उन्हें तेलुगू फिल्ं इंडस्ट्री की रानी के रूप में याद किया। उन्होंने लिखा, 'वह लगभग 30 वर्षों तक तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में महारानी के रूप में रहीं। उन्होंने मिसम्मा और कई पात्रों जैसी यादगार फिलामेंट के साथ हमारे दिलों में एक छाप छोड़ी है। जमुना के परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं।'

अपने दौर की थीं सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस

दिवंगत अभिनेत्री जमुना अपने दौर की सबसे ग्लैमरस अभिनेत्री मानी जाती थीं। उन्होंने 16 साल की उम्र में 'पुत्तिल्लु' नाम की फिल्म से अभिनय की शुरुआत की थी।

यह भी पढ़ें: Pathaan: 'पठान' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड, एक ही दिन में इतने करोड़ कमाने वाली बनी पहली हिंदी फिल्म

यह भी पढ़ें: Abdu Rozik: शादी में शेख बनकर पहुंचे अब्दु रोजिक, क्यूटनेस ने जीता फैंस का दिल, देखें वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.