विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pathaan: 'पठान' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड, एक ही दिन में इतने करोड़ कमाने वाली बनी पहली हिंदी फिल्म

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Fri, 27 Jan 2023 05:09 PM (IST)

Pathaan creates History शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड कमबैक फिल्म पठान सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। इस फिल्म में ...और पढ़ें

Still Image of Shah Rukh Khan and Deepika Padukone from Pathaan
Still Image of Shah Rukh Khan and Deepika Padukone from Pathaan

नई दिल्ली, जेएनएन। Pathaan Creates History: 2023 की शुरुआत में बॉलीवुड से बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे शाहरुख खान इन दिनों अपनी कमबैक फिल्म पठान वस्त्र सक्सेस को एंजॉय रहे हैं। फिल्म को रिलीज हुए सिर्फ 2 दिन हुए और इतने कम दिनों में ही इस फिल्म में दुनिया भर में 219 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। फिल्म के घरेलू बॉक्स ऑफिस के आंकड़े भी कम नहीं हैं।

'पठान' ने पहले दिन 55 करोड़ की कमाई की तो दूसरे दिन यह रफ्तार और बढ़ गई। पठान फिल्म जिस रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है उस लिहाज से इस मूवी ने आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' और रितिक रोशन की 'वॉर' को पीछे छोड़ दिया है। यशराज प्रोडक्शन कंपनी के अंडर में बनी इस फिल्म ने अपनी कमाई से हिस्ट्री क्रिएट कर दी है।

'पठान' ने रचा इतिहास

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया, '#Pathaan ने दूसरे दिन भी इतिहास रच दिया... यह पहली हिंदी फिल्म है जिसका सिंगल डे कलेक्शन 70 करोड़ के आसपास पहुंच गया है... बुधवार को 55 करोड़, गुरुवार को 68 करोड़। टोटल 123 करोड़। # Hindi वर्जन। #India

दुनियाभर में पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

'पठान' ने 2 दिन में दुनियाभर में 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर दिया। पहले दिन 106 करोड़ और दूसरे दिन 113.60 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन फिल्म ने किया है।

कमाई के मामले में फिल्म नई साउथ की 'केजीएफ 2' को भी मात दे दी है। 'केजीएफ 2' के हिंदी डबिंग ने 46.79 करोड़ का सेकेंड डे कलेक्शन किया था। 'बाहुबली 2' ने 40.5 करोड़ की कमाई की थी।

यह भी पढ़ें: Pathaan Box Office Collection Day 2: तूफान से सुनामी बनी शाह रुख खान की 'पठान', दूसरे दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई

यह भी पढ़ें: Abdu Rozik: शादी में शेख बनकर पहुंचे अब्दु रोजिक, क्यूटनेस ने जीता फैंस का दिल, देखें वीडियो