विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pathaan Box Office Collection Day 2: तूफान से सुनामी बनी शाह रुख खान की 'पठान', दूसरे दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
Published: Fri, 27 Jan 2023 08:30 AM (IST)

Pathaan Box Office Collection Day 2 शाह रुख खान की पठान ने दूसरे दिन भी रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन किया है। फिल्म ...और पढ़ें

Pathan Box Office Collection Day 2 Shah Rukh Khan Deepika padukone
Pathan Box Office Collection Day 2 Shah Rukh Khan Deepika padukone

नई दिल्ली, जेएनएन। Pathaan Box Office Collection Day 2:  रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग के बाद अब शाह रुख खान की पठान ने एक नया कीर्तिमान गढ़ दिया है। कुल मिलाकर ये कहना गलत नहीं होगा कि किंग खान की इस फिल्म के बेहतरीन प्रदर्शन के कारण बॉलीवुड के अच्छे दिन आ चुके हैं। इस साल बॉक्स ऑफिस पर पठान की कामयाबी एक शुभ संकेत है। ऐसे में उम्मीद की जा रही कि पठान ऐसा रिकॉर्ड बनाएगी जिसे तोड़ना सबके बस की बात नहीं होने वाली है।

पठान की आई सुनामी

पहले दिन पठान ने 57 करोड़ का कलेक्शन करके हिन्दी सिनेमा में इतिहास रच दिया। इस रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग ने केजीएफ 2 और वॉर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। बायकॉट गैंग को ठेंगा दिखाने वाली इस स्पाइ यूनिवर्स फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज है। सिनेमाघरों के बाहर लंबी कतारें लगी हुई हैं और लगभग ज्यादातर शो हाउसफुल जा रहे हैं। ऐसे में दूसरे दिन भी इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की है।

दूसरे दिन रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन

26 जनवरी को उम्मीद की जा रही थी कि पठान कुछ खास बिजनेस करने वाली है और हुआ भी ऐसा ही। रिलीज के दूसरे दिन गुरुवार को फिल्म ने धांसू कलेक्शन किया है। कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने  68 से 72 करोड़ के बीच का बिजनेस किया है। इसके साथ ही इसकी कुल कमाई पहुंचती है 125 से 129 करोड़ के बीच। ऐसा करने वाली पठान पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है।

केजीएफ 2 को भी दी मात

पठान की रफ्तार को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये जल्दी ही 200 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने वाली है। इसके अलावा वीकेंड खत्म होने तक ये 400 करोड़ में एंट्री ले सकती है। फिल्म को परफॉर्म करने के लिए 5 दिन का लंबा वीकेंड मिला है जिसका फायदा ये उठाती नजर आ रही है। आने वाले दिनों के लिए एडवांस बुकिंग भी जोरों पर है और फिल्म ने साबित कर दिया है कि काफी आगे जाने वाली है।

ये भी पढ़ें

चेस्ट प्रॉब्लम के चलते अस्पताल में भर्ती हुए Annu Kapoor, जानें अब कैसी है एक्टर की तबीयत

 

Shah Rukh Khan ने गणतंत्र दिवस पर दी फैंस को बधाई, बोले- देश के लिए क्या कर सकते हो