Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'उससे बोले अपनी मां को जाकर...' Aadar Jain के 'टाइम पास' कमेंट पर खौला Tara Sutaria की मां का खून, लिख दी पोस्ट

    Updated: Thu, 27 Feb 2025 07:27 PM (IST)

    आदर जैन जो कुछ समय पहले अभिनेत्री तारा सुतारिया के साथ रिलेशनशिप में थे ने हाल ही में 21 फरवरी को अपनी सबसे अच्छी दोस्त अलेखा आडवाणी के साथ शादी की। शादी के फंक्शन के दौरान आदर ने एक वीडियो में अलेखा के प्रति अपना प्यार जताया और तारा का नाम लिए बिना उन्हें टाइम पास कहा। अब तारा सुतारिया की मां का इस पर जवाब आया है।

    Hero Image
    तारा सुतारिया और आदर जैन (Photo: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदर जैन ने हाल ही में एक बड़े फैमिली फंक्शन में अलेखा आडवाणी से शादी की। इस फैमिली फंक्शन में पूरा कपूर खानदान और अंबानी फैमिली की बड़ी बहू सहित कई अन्य गेस्ट मौजूद थे।

    लोगों ने की आदर जैन की आलोचना

    उनकी शादी का जश्न कई दिनों तक चला जिसमें मेहंदी, संगीत सहित कई फंक्शन्स हुए। हालांकि इन सभी फंक्शन के बीच संगीत सेरेमनी में आदर जैन का किया एक कमेंट लोगों को पसंद नहीं आया और वो उनकी आलोचना करने लगे। इस दौरान आदर ने अलेखा के प्रति अपना प्यार जताया लेकिन बातों ही बातों में उन्होंने अपनी एक्स को टाइम पास कह डाला। एक्टर के इस कमेंट के बास उनकी काफी आलोचना हो रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: 'मैंने हमेशा अलेखा को प्यार किया ...' Aadar Jain ने Taara Sutaria संग अपने रिलेशनशिप को बताया टाइमपास, फैंस हैरान

    क्या था आदर जैन का कमेंट?

    फैंस का मानना है कि आदर ने ये कमेंट अपनी एक्स गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया के लिए किया है। ऑनलाइन शेयर किए गए वीडियो में आदर कहते हैं, 'मैंने हमेशा अलेखा से प्यार किया है और मैं हमेशा उसके साथ रहना चाहता हूं, तो उसने मुझे टाइम-पास के जरिए 20 साल के इस लंबे सफर पर भेज दिया। यह इंतजार के लायक था क्योंकि मुझे इस सुंदर, खूबसूरत महिला से शादी करनी है, जो एक सपने की तरह दिखती है। मैं तुमसे प्यार करता हूं और यह इंतजार के लायक था। यह एक सिक्रेट है, मैंने हमेशा उससे प्यार किया है। मैंने अपनी जिंदगी के चार साल टाइम पास किए हैं लेकिन अब मैं तुम्हारे साथ हूं, बेबी।'

    वायरल हो रहा तारा सुतारिया की मां का पोस्ट

    अब इस पूरे मामले के बीच तारा की मां का एक पोस्ट वायरल हो रहा है और इसे आदर के 'टाइम-पास'वाले कमेंट का जवाब माना जा रहा है। तारा की मां ने जो पोस्ट किया है उसमें वो बात कर रही हैं उन बातों की या शब्दों की जो एक लड़का अपनी पत्नी या अपनी गर्लफ्रेंड से नहीं कह सकता। 

    उन्होंने लिखा, "अगर आपका ब्वॉयफ्रेंड/हसबैंड कभी भी आपसे कुछ अपमानजनक कहता है, तो उससे कहें कि वह इसे एक कागज के टुकड़े पर लिखें, अपनी कार में बैठें, ड्राइव करें और इसे अपनी मां को या अपनी बेटी को सौंप दें। यदि वह इसे अपनी मां से नहीं कह सकता तो एक दिन उसकी बेटी से यह कहे।"

    बता दें कि अलेखा से पहले आदर जैन तारा सुतारिया को डेट कर रहे थे। दोनों का रिश्ता करीब 4 साल चला और इसके बाद ये अलग हो गए।

    यह भी पढ़ें: एक-दूजे के हुए Aadar Jain और Alekha Advani, भरी महफिल में बीवी को Kiss करते दिखे एक्टर