पिंक बिकिनी में 'तांडव' एक्ट्रेस ने ढाया कहर, बोल्ड पोज देते हुए अमायरा दस्तूर की वायरल हुई तस्वीर
Amyra Dastur Latest Bikini Photo अमायरा दस्तूर इस बार अपनी बिकिनी तस्वीर को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बिकिनी तस्वीर शेयर की है जिसमें उनका हॉट और बोल्ड लुक देखने को मिल रहा है।

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री अमायरा दस्तूर फिल्मों के अलावा अपनी बोल्डनेस को लेकर भी खूब सु्र्खियों में रहती हैं। उनकी हॉट और बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल होती रहती हैं। अमायरा दस्तूर के फैंस उनकी तस्वीरों और वीडियो को हमेशा से पसंद करते रहे हैं। एक बार फिर से तांडव एक्ट्रेस अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं।
अमायरा दस्तूर इस बार अपनी बिकिनी तस्वीर को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बिकिनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनका हॉट और बोल्ड लुक देखने को मिल रहा है। अमायरा दस्तूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपने फैंस से लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहती हैं।
अमायरा दस्तूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। उनकी यह तस्वीर समुद्र किनारे की है। तस्वीर में अमायरा दस्तूर ने पिंक कलर की बिकिनी पहनी हुई है और कमर में ब्लू कलर का श्रफ लपेटा हुआ है। अभिनेत्री ने सन ग्लासेस भी लगाए हुए हैं। साथ ही वह समुद्र किनारे बोल्ड पोज देते हुए तस्वीर क्लिक करवाती दिखाई दे रही हैं।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए अमायरा दस्तूर ने खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'लहरों के साथ डांस करो, समुद्र के साथ चलो। पानी की लय को अपनी आत्मा को मुक्त करने दो।' सोशल मीडिया पर अमायरा दस्तूर की यह हॉट और बोल्ड तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। अभिनेत्री के फैंस उनकी तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
बात करें अमायरा दस्तूर के वर्कफ्रंट की तो वह जल्द तमिल फिल्म बाघीरा में नजर आने वाली हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत साल 2013 में फिल्म इश्क से की थी। इस फिल्म में उनके साथ प्रतीक बब्बर मुख्य भूमिका में थे। इस के बाद अमायरा दस्तूर कालाकांडी, राजमा चावल, जजमेंटल है क्या और प्रस्थानम में नजर आ चुकी हैं। वह वेब सीरीज द ट्रिप 2 और तांडव में भी काम कर चुकी हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।