विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajinikanth के फैन बिजली रमेश का निधन, डैमेज हो चुका था एक्टर का लिवर

Published: Tue, 27 Aug 2024 01:23 PM (IST)

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता बिजली रमेश का निधन हो गया है। वह काफी समय से लिवर संबंधी बीमारी ...और पढ़ें

तमिल एक्टर बिजली रमेश का बीमारी के बाद निधन
तमिल एक्टर बिजली रमेश का बीमारी के बाद निधन

HighLights

  1. कॉमेडी फिल्मों के लिए थे मशहूर
  2. एक्टर को थी शराब पीने की बुरी लत
  3. रजनीकांत के बहुत बड़े फैन थे एक्टर

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। साउथ के जाने माने स्टार और यूट्यूब सेंसेशन बिजली रमेश का निधन हो गया है। एक्टर सुपरस्टार रजनीकांत के बहुत बड़े फैन थे और उनके साथ स्क्रीन भी शेयर करना चाहते थे। हालांकि उनका ये सपना अधूरा ही रह गया क्योंकि उन्हें एक्टर के साथ कभी काम करने का मौका नहीं मिला।

हाल ही में उन्होंने अपने एक वीडियो में रजनीकांत के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की थी। एक्टर ने कहा था, 'मैं सभी के साथ काम करना चाहता हूं स्पेशली रजनी सर के साथ जिनका मैं सबसे बड़ा फैन हूं। हालांकि ऐसा हो नहीं पाया।'

कई छोटे-मोट रोल किए

रमेश ने साल 2018 में एक प्रैंक वीडियो बनाया था जिसके बाद से वो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहे थे। इसके बाद साल 2019 में नटपे थुनई से उन्होंने इंडस्ट्री में डेब्यू किया। फिर टीवी पर कई छोटे-मोटे रोल में नजर आए। उन्होंने ज्यादातर कॉमेडी रोल्स किए।

यह भी पढ़ें: Rajinikanth की Vettaiyan के नए पोस्ट के साथ मेकर्स ने रिलीज डेट का किया एलान, 'कंगुवा' से होगी भिड़ंत

ठीक नहीं थी तबीयत

पिछले कुछ महीनों से बिजली की तबीयत कुछ ठीक नहीं था। उनकी फैमिली ने बिजली के करीबियों से पैसों की मदद की भी गुजारिश की थी ताकि उनका इलाज कराया जा सके। इसके बाद कई लोग मदद के लिए आगे भी आए थे। बता दें कि रमेश को बहुत ज्यादा शराब पीने की आदत थी जिसकी वजह से उनकी लिवर पूरी तरह से डैमेज हो चुका था और वो कुछ खा पी नहीं पा रहे थे।

उन्होंने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था, "मैं अपनी सेहत के बारे में अच्छी तरह से जानता हूं। मैं खा नहीं सकता। यह बहुत कठिन है। मैं लोगों से शराब न पीने के लिए भी नहीं कह सकता हूं क्योंकि वो सुनते नहीं हैं। वो कहते हैं, जाओ और अपना काम करो... मुझे अपने बच्चों के बारे में सोचकर दुख होता है, मुझे सोचकर दुख होता है कि मेरे जाने के बाद उन्हें कौन देखेगा।"

यह भी पढ़ें: Rajinikanth ने शुरू की अपनी नई फिल्म Coolie की शूटिंग, ये एक्ट्रेस भी आएंगी नजर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।