विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'दूधिया बदन' कमेंट पर पहली बार आया Tamannaah Bhatia का रिएक्शन, अनु कपूर की टिप्पणी पर किया पलटवार

Published: Thu, 29 Oct 2026 08:33 AM (IST)

बी टाउन एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने पहली बार अभिनेता अनु कपूर द्वारा की गई दूधिया बदन टिप्पणी पर पलटवार किया है।

तमन्ना भाटिया और अनु कपूर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

तमन्ना भाटिया और अनु कपूर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. अनु कपूर ने दिया था शॉकिंग बयान

  2. तमन्ना भाटिया को लेकर किया कमेंट

  3. अब एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) अपनी कमाल की अदाकारी और बेबाक खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। बीते साल वेटरन एक्टर अनु कपूर ने एक पॉडकास्ट के दौरान एक्ट्रेस को लेकर दूधिया बदन वाला बयान दिया था, जिसके बाद सिनेमा जगत में बवाल मच गया और अनु को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

अब इस मामले को लेकर खुद एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है और इशारों ही इशारों में अनु कपूर (Annu Kapoor) के कमेंट का मुंहतोड़ जवाब दे दिया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है-

दूधिया बदन कमेंट पर तमन्ना भाटिया की प्रतिक्रिया

हाल ही में तमन्ना भाटिया बतौर गेस्ट एनडीटीवी के एक खास कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान उनसे दूधिया बदन वाले मामले को लेकर सवाल पूछा गया कि इस तरह के बयान और सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग को वह किस नजरिए से देखती हैं। इस पर एक्ट्रेस ने खुलकर बात की है और बताया है- 

यह भी पढ़ें- 21 साल पहले भोजपुरी एक्टर के संग जमी थी Tamannaah Bhatia की जोड़ी, सालों बाद कहां गायब है उनका पहला हीरो?

Tamannaah Bhatia annu kapoor

मेरा मानना है कि एक क्रिएटिव होने के नाते हमारा सबसे जरूरी काम है सुनना। सुनने के बाद ये समझ होना बहुत जरूरी है कि हमें उनमें से क्या रखना है और क्या नहीं। मैं इन चीजों को देखती भी नहीं। एक महिला के तौर पर मैं ऐसी बातों को दर्जा नहीं देती, क्योंकि ये आगे बढ़ने में बाधा के समान हैं।

बस अपने काम पर फोकस करती हूं और मेरी कोशिश यही रहती है कि काम को और कैसे बेहतर किया जा सके। कुल मिलाकर कहा जाए तो मैं अपने काम को एक सेवा के तौर पर देखती हूं और इसे ऐसी ही जारी रखना चाहती हूं।

tammannabhatia

आपको बता दें कि फिल्म स्त्री 2 के गाने आज की रात... की रिलीज के वेटरन एक्टर अनु कपूर ने सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में तमन्ना भाटिया को लेकर दूधिया बदन वाली टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना भी हुई। हालांकि, अभिनेता इन मामले में कई बार अपने बयान का गलत मतलब निकालने और तमन्ना से माफी मांगने की बात भी कही है।

तमन्ना की अगली फिल्म

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की पिछली फिल्म द वन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। बात की जाए उनकी अपकमिंग मूवी के बारे में तो उसका नाम रागिनी एमएमएस 3 है, जिसकी निर्माता एकता कपूर हैं। हालांकि, अभी इस फिल्म की रिलीज डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं आई है।

यह भी पढ़ें- 21 साल पहले आई वो फ्लॉप फिल्म, सभी गानों को Udit Narayan ने दी आवाज; कल्ट गीत वाली मूवी में थीं तमन्ना