21 साल पहले आई वो फ्लॉप फिल्म, सभी गानों को Udit Narayan ने दी आवाज; कल्ट गीत वाली मूवी में थीं तमन्ना
साल 2005 में एक फिल्म आई, जो तमन्ना भाटिया की डेब्यू फिल्म थी, लेकिन मूवी फ्लॉप रही। फिल्म के सभी गीतों को उदित नारायण ने गाया, जो कि हिट रहे।

तमन्ना की पहली फ्लॉप फिल्म के सदबहार थे गाने
HighLights
2005 में आई तमन्ना की पहली फिल्म
फिल्म के सभी गाने उदित नारायण ने गाए
फ्लॉप मूवी के हिट रहे थे गाने
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक में सिनेमा में संगीत का बड़ा योगदान रहा है। ज्यादातर फिल्में अपने संगीत की वजह से ही जानी जाती थीं। यहां तक कि कुछ फिल्में तो ऐसी बनीं, जो भले ही बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलीं, लेकिन अपने गानों के चलते वह फिल्में खूब चर्चा में आईं। आज हम आपको एक ऐसी फिल्म बताने जा रहे हैं, जिसमें सभी गाने उदित नारायण ने गाए और फिल्म के गाने खूब हिट रहे।
कौन सी वह फिल्म?
दरअसल जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं वो फिल्म साल 2005 में आई थी और फिल्म का नाम था चांद सा रोशन चेहरा। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये तमन्ना भाटिया की पहली फिल्म थी। तमन्ना ने अपने करियर की शुरूआत इसी फिल्म से की थी। फिल्म में तमन्ना भाटिया लीड हीरोइन के किरदार में थीं और फिल्म में लीड हीरो समीर आफताब थे।
इस रोमांटिक फिल्म में तमन्ना-समीर की जोड़ी जरूर चर्चा में आई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तो कोई खास कमाल नहीं दिखाया था, लेकिन फिल्म के गाने जरूर हिट हुए थे।

उदित नारायण ने गाए फिल्म के सभी गाने
इस फिल्म में तमन्ना भाटिया को देखने के बाद शायद आप उन्हें पहचान ना पाएं। हालांकि तमन्ना की खूबसूरती ने तब भी लाइमलाइट बटोरी थी। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही, पर इसके गाने हिट हुए थे। फिल्म के सभी गाने किसी और ने नहीं बल्कि उदित नारायण ने ही गाए थे।
जी हां, अगर आप फिल्म के जितने भी गाने सुनेंगे, उन सभी गानों को उदित नारायण ने ही आवाज दी थी। इसके अलावा फिल्म में उदित नारायण (Udit Narayan) के साथ अलका याग्निक (Alka Yagnik) और सुनिधि चौहान ने भी सुर लगाए थे।

फिल्म का संगीत जतिन-ललित की जोड़ी ने तैयार किया था। वहीं इस गाने को समीर ने लिखा था। फिल्म के गाने जैसे आगे-आगे चाहत चली (Aage Aage Chahat Chali), डोली लेके आए हैं (Doli Leke Aaye Hain) आज भी खूब सुने जाते हैं।
इस फिल्म के गानों के चलते ही इसे याद किया जाता है। अब भले ही फिल्म ने कमाई के मामले में कोई झंडे ना गाढ़े हों, लेकिन फिल्म अपने संगीत की वजह से खूब चर्चा में रही।
यह भी पढ़ें- 1 फिल्म, 9 गाने और सभी ब्लॉकबस्टर; 31 साल पहले आई Madhuri Dixit की वो फिल्म; सभी गीतों को अलका-उदित ने दी आवाज
