विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

1 फिल्म, 9 गाने और सभी ब्लॉकबस्टर; 31 साल पहले आई Madhuri Dixit की वो फिल्म; सभी गीतों को अलका-उदित ने दी आवाज

Published: Mon, 26 Oct 2026 05:29 PM (IST)

1995 में आई माधुरी दीक्षित की एक ऐसी फिल्म, जिसके सभी गाने सुपरहिट रहे और दिलचस्प बात यह है कि ...और पढ़ें

माधुरी की वो फिल्म जिसके सभी गाने उदित-अलका ने गाए

माधुरी की वो फिल्म जिसके सभी गाने उदित-अलका ने गाए

HighLights

  1. 1995 की आई थी माधुरी की वो सुपरहिट फिल्म

  2. फिल्म के सभी गानों ने मचाया था तहलका

  3. अलका याग्निक, उदित नारायण ने गाए सभी गाने

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक में हिंदी फिल्मों की चर्चा उनकी कहानियों से ज्यादा उनके गानों को लेकर होती थी। कई फिल्में ऐसी आईं, जो महज अपने संगीत (90's Songs) की वजह से हिट हो गईं। अब सोचिए एक फिल्म ऐसी भी आई, जिसके सभी गाने सुपरहिट रहे। फिल्म में 9 गाने थे और ये सभी गाने सुपरहिट रहे।

कौन सी है वह फिल्म? 

दरअसल जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं वह फिल्म साल 1995 में आई और फिल्म का नाम है 'राजा' (Raja Movie)। जी हां, माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और संजय कपूर (Sanjay Kapoor) स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तो धूम मचाई ही थी, लेकिन उससे भी कहीं ज्यादा इस फिल्म के गानों ने तहलका मचाया था।

Mdh

फिल्म (Raja Movie Songs) के गाने ब्लॉकबस्टर रहे थे। इस फिल्म के गाने टीवी पर तो खूब चले ही थे, साथ ही रेडियो और कैसेट्स में भी इन गानों का दबदबा बनाया था। बड़ी बात ये कि फिल्म के सभी गाने सुपरहिट थे।

अलका-उदित ने गाए सभी गाने

अब यूं तो फिल्म की कहानी के हिसाह से फिल्म में करीब 9-10 गाने थे, लेकिन खास बात यह रही कि फिल्म के सभी गाने उदित नारायण और अलका याग्निक ने ही गाए थे। दरअसल उस दौर में अलका-उदित का दबदबा था। इन दोनों की जुगलबंदी खूब हिट रही। लगभग हर दूसरी फिल्म में इन दोनों ही सिंगरों की आवाज सुनाई देती थी।

Raja

यही वजह है कि फिल्म राजा के सभी गानों को इन्होंने ही गाया था। फिल्म का गाना अंखियां मिलाऊं (Akhiyaan Milaoon Kabhi), किसी दिन बनूंगी राजा की रानी (Kisi Din Banoongi Main), फूल मांगू ना बहार (Phool Maangu Na Bahaar), तुमने अगर प्यार से देखा (Tumne Agar Pyar Se), नजरें मिलीं दिल धड़का (Nazrein Mili Dil Dhadka) और जा सजना तुझको (Ja Sajna Tujhko Bhula) समेत बाकी गानों को अलका याग्निक और उदित नारायण ने ही गाया था।  

फिल्म का संगीत सुपरहिट जोड़ी नदीम-श्रवण ने तैयार किया था और गानों को समीर ने लिखा था। कहा जाता है कि इस फिल्म के गाने इतने हिट हुए करीब 35 लाख से ज्यादा इसके कैसेट्स बिके थे।

आपको बता दें कि इस फिल्म में माधुरी-संजय की जोड़ी को काफी पसंद किया था। वहीं फिल्म में इन दोनों के अलावा परेश रावल, रीता भादुड़ी, मुकेश खन्ना और दिलीप ताहिल समेत कई स्टार्स दिखे थे। फिल्म को इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया था, जो इससे पहले दिल (Dil) और बेटा (Beta) जैसी ब्लॉकबस्टर माधुरी के साथ बना चुके थे।

यह भी पढ़ें- जब होने वाले जेठ से Madhuri Dixit ने की प्रेमी की शिकायत, लता दीदी ने गाया था गीत; 37 साल बाद भी कल्ट है गाना

यह भी पढ़ें- 15 रीटेक में शूट हुआ था Madhuri Dixit का सदाबहार गाना, नहीं लग रहा था सलमान खान का निशाना