विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जब होने वाले जेठ से Madhuri Dixit ने की प्रेमी की शिकायत, लता दीदी ने गाया था गीत; 37 साल बाद भी कल्ट है गाना

Published: Fri, 23 Oct 2026 05:06 PM (IST)

सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने माधुरी दीक्षित के लिए एक यादगार गाना गाया, जहां माधुरी अपने प्रेमी की शिकायत अपने होने वाले जेठ से करती दिखी थीं।

जब होने वाले जेठ से माधुरी ने की प्रेमी की शिकायत

जब होने वाले जेठ से माधुरी ने की प्रेमी की शिकायत

HighLights

  1. लता मंगेशकर ने माधुरी दीक्षित के लिए यादगार गीत गाया

  2. 37 साल बाद भी हिट है ये गाना

  3. माधुरी दीक्षित की अदाओं ने जीत लिया दर्शकों का दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सदियां बीत जाएंगी लेकिन जो जादू सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर ने किया वो शायद ही कोई कर पाएगा। हिंदी सिनेमा के इतिहास में लता दीदी की आवाज जैसा जादू शायद ही दोबारा क्रिएट हो पाए। लता दीदी ने अपने करियर में कई यादगार गीत दिए।

वो कोई भी गाना गाने (Lata Mangeshkar Songs) से पहले हिचकिचाती नहीं थीं, लेकिन हां उनकी शर्त होती थी कि गाना वल्गर या फिर खराब ना हो। माधुरी दीक्षित के लिए भी लता दीदी ने एक ऐसा ही गाना गाया जो यादगार बन गया।

कौन सा है वह गीत? 

अब यूं तो लता मंगेशकर ने कई गाने माधुरी दीक्षित के लिए गाए, लेकिन साल 1989 में आई फिल्म 'राम-लखन' (Ram Lakhan) में भी उनकी आवाज का जादू चला। फिल्म का एक गाना 'ओ रामजी बड़ा दुख दीना तेरे लखन ने बड़ा दुख दीना' (O Ramji Bada Dukh Dina Tere Lakhan Ne)।

MD ef

जी हां, ये गाना उस फिल्म (Ram Lakhan Songs) की जान बन गया था। इस गाने में माधुरी दीक्षित नजर आईं और इस गाने में माधुरी ने वो जादू बिखेरा कि मानो हर कोई देखता ही रह गया। विरह और दर्द की शिकायत लिए माधुरी ने अपने हर भाव को पर्दे पर दिखाया। इस खूबसूरत गाने को किसी और ने नहीं बल्कि लता मंगेशकर ने ही अपनी खूबसूरत आवाज से सजाया था।

गाने का संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल (Laxmikant-Pyarelal) ने तैयार किया था और इस गाने को आनंद बख्शी (Anand Bakshi) ने लिखा था।

Jacdo

माधुरी की शिकायत जीत ले गई दिल

इस गाने में माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit Songs) एक तरह से शिकायत करती दिख रही हैं। गाने में माधुरी लखन (अनिल कपूर) के बड़े भाई (जैकी श्रॉफ) से शिकायत करती हैं। गाने में माधुरी ने अपने डांस और स्टाइल से सबका दिल जीत लिया। माधुरी के एक्सप्रेशन्स कमाल के रहे।

सुभाष घई की इस फिल्म में अनिल-जैकी की जोड़ी तो हिट रही ही, साथ ही फिल्म के गाने भी खूब हिट रहे। इसके अलावा फिल्म में माधुरी की चर्चा खूब हुई। आपको बता दें कि फिल्म राम लखन के लगभग सभी गाने हिट रहे थे। फिल्म के इन गानों को आज भी लोग चाव से सुनते हैं। यही वजह है कि रेडियो पर ये गाने खूब बजे थे।  

सालों बाद भी फिल्म राम लखन के गाने खूब बजते हैं। फिल्म में अनिल-जैकी और माधुरी के अलावा डिंपल कपाड़िया, अनुपम खेर, अमरीश पुरी, गुलशन ग्रोवर, परेश रावल और राखी समेत कई स्टार्स नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

यह भी पढ़ें- लता-ऊषा की आवाज में बना 70s का सबसे बड़ा क्रांतिकारी गाना, नीतू-शबाना आईं नजर; आज भी हिट है कल्ट गीत

यह भी पढ़ें- Lata Mangeshkar का 56 साल पुराना गाना, हसरत जयपुरी के बोल; स्वर कोकिला की अंतिम विदाई में गूंजा था गीत