21 साल पहले भोजपुरी एक्टर के संग जमी थी Tamannaah Bhatia की जोड़ी, सालों बाद कहां गायब है उनका पहला हीरो?
तमन्ना भाटिया ने अजय देवगन नहीं, बल्कि भोजपुरी एक्टर संग हिंदी फिल्मों में कदम रखा था। तमन्ना तो अब फिल्मों ...और पढ़ें

सालों बाद कहां गायब है तमन्ना भाटिया का पहला हीरो/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
21 सालों में इतना बदल चुका है तमन्ना के हीरो का लुक
पहली हिंदी फिल्म में तमन्ना ने इनके साथ फरमाया था रोमांस
करोड़ों के बजट में बनी फिल्म ने कमाए थे सिर्फ 53 लाख
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। साउथ सिनेमा में तो वह पहले ही कदम जमा चुकी थीं, लेकिन अब बॉलीवुड में भी एक्ट्रेस कई निर्देशक निर्माताओं की पहली पसंद बन चुकी हैं। कई लोग मानते हैं कि तमन्ना भाटिया ने अपने करियर की शुरुआत साउथ फिल्मों से की थी और बॉलीवुड में 2013 में अजय देवगन के अपोजिट हिम्मतवाला से कदम रखा था।
हालांकि, ये दोनों ही बातें पूरी तरह से सही नहीं हैं। उनके हिंदी फिल्मों में पहले को-स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) नहीं, बल्कि एक भोजपुरी एक्टर था। एक्ट्रेस ने साउथ फिल्मों से नहीं , बल्कि बॉलीवुड से ही अपने करियर की शुरुआत की थी। कौन था उनका पहला को-स्टार पढ़ें डिटेल्स।
21 साल पहले भोजपुरी एक्टर संग किया था काम
तमन्ना भाटिया की लीड तौर पर पहली फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई थी, जिसके बारे में शायद बहुत ही कम लोगों को पता है। उनकी डेब्यू फिल्म का टाइटल था 'चांद सा रोशन चेहरा', जो बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही बुरी तरह से पिट गई थी। इस फिल्म में उनके को-स्टार कोई और नहीं, बल्कि भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने प्रोड्यूसर और एक्टर समीर अफताब हैं।
4 मार्च 2005 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म चांद सा रोशन चेहरा के बॉक्स ऑफिस पर इतनी बुरी तरह से पिटी थी कि वह अपना बजट निकालने में भी असफल रही। इस रोमांटिक फिल्म का बजट जहां 1.50 करोड़ का था, तो वहीं इसकी कमाई 52.53 लाख की हुई थी। ये एक टीनेज लव स्टोरी थी।

सालों बाद अब क्या कर रहे हैं समीर अफताब
एक तरफ अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म फ्लॉप होने के बाद तमन्ना भाटिया ने साउथ का रुख किया और वहां पर एक से बढ़कर एक मूवीज की, तो वहीं दूसरी तरफ उनके पहले को-स्टार समीर अफताब ने बॉलीवुड को अलविदा कहकर भोजपुरी सिनेमा का रुख किया, जहां उन्होंने एक्टर के साथ-साथ बतौर प्रोड्यूसर भी काफी काम किया।

समीर अफताब अब तक खेसारी लाल यादव से लेकर पावर स्टार पवन सिंह तक कई सुपरस्टार्स के साथ बतौर निर्माता काम कर चुके हैं। हालांकि, इन 21 सालों में तमन्ना भाटिया के पहले को-स्टार के लुक्स में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं आया है और आज भी वह हीरो लगते हैं।
