विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'द वन' के प्रमोशन में पटना पहुंचे सिद्धार्थ-तमन्ना, महावीर मंदिर में दर्शन; CM सम्राट से भी की मुलाकात

Published: Sun, 20 Sep 2026 09:59 AM (IST)

अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ने अपनी फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' के प्रमोशन के लिए पटना ...और पढ़ें

HighLights

  1. फिल्म 'द वन' के कलाकार पटना पहुंचे प्रमोशन के लिए।

  2. सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

  3. फिल्म में छठ महापर्व की गरिमा को दर्शाया गया है।

राज्य ब्यूरो, पटना। लोक आस्‍था के महापर्व छठ पर आधार‍ित बालीवुड फिल्म द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्‍ट के कलाकार फिल्म प्रमोशन के शनिवार को बिहार दौरे पर आए।

कलाकारों ने पटना के कई स्‍थानों का भ्रमण क‍िया। वे प्रसिद्ध महावीर मंदिर भी पहुंचे। तमन्‍ना भाट‍िया और सिद्धार्थ मलहोत्रा ने लोगों से यह फ‍िल्‍म देखने की अपील की। 

कहा क‍ि महापर्व क‍ितना कठ‍िन व्रत है, इसे इस फ‍िल्‍म में दिखाया गया है। इसकी मान्‍यता को पूरी श्रद्धा से न‍िभाया गया है।  इसकी ग‍र‍िमा बरकरार रखी गई है।  

सीएम से म‍िले सिद्धार्थ, तमन्‍ना और एकता कपूर 

इससे पूर्व शनिवार को अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा एवं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया व निदेशक एकता कपूर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से लोक सेवक आवास में शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री एक्स पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा कि लोक सेवक आवास में बिहार की लोककथा पर आधारित बालीवुड फिल्म द वन के अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा, अभिनेत्री तमन्ना भाटिया , प्रसिद्ध निर्माता एकता कपूर एवं फिल्म की कास्ट ने आत्मीय मुलाकात की।

दीपक म‍िश्रा ने बनाई है फ‍िल्‍म 

विदित हो कि द वन फिल्म रिलीज होने के नौ दिन पहले ही ट्रेलर रिलीज किया गया था। ट्रेलर देखने के बाद इस फिल्म को लेकर लोगों में उत्सुकता काफी बढ़ गई है।

बिहार का सबसे बड़ा पर्व छठ महापर्व की महता को इस फिल्म में दिखाने का प्रयास किया गया है। इसके लिए अभी से ही टिकट की बुकिंग ऑनलाइन हो रही है।

फिल्म के रिलीज होने के छह दिन पहले इस फिल्म के निर्देशक दीपक मिश्रा और निर्माता एकता कपूर, एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया पटना पहुंचे।