विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'नई गर्लफ्रेंड' के प्यार में डूबे Vijay Varma, सीटी मारकर किया चीयर; क्यूट वीडियो हुआ वायरल

Published: Wed, 14 Oct 2026 07:54 PM (IST)

तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) के साथ ब्रेकअप के बाद विजय वर्मा (Vijay Varma) नई गर्लफ्रेंड के लिए चीयर करते दिखे।

नई गर्लफ्रेंड को चीयर करते दिखे विजय वर्मा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

नई गर्लफ्रेंड को चीयर करते दिखे विजय वर्मा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. 'जवान' की एक्ट्रेस संग विजय वर्मा का रिश्ता!

  2. इवेंट में रूमर्ड गर्लफ्रेंड को विजय ने किया चीयर

  3. तमन्ना भाटिया को दो साल किया था डेट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विजय वर्मा (Vijay Varma) का नाम इन दिनों शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' में काम कर चुकीं आलिया कुरैशी (Aaliyah Qureishi) के साथ जुड़ रहा है। हाल ही में, अभिनेता को आलिया के लिए चीयर करते हुए देखा गया।

दरअसल, हाल ही में सिंगर-एक्ट्रेस आलिया कुरैशी का मुंबई में म्यूजिक एल्बम 'झल्ली' का इवेंट था जहां वह परफॉर्म करती हुई नजर आईं। रूमर्ड गर्लफ्रेंड आलिया को चीयर करने के लिए विजय वर्मा भी इवेंट का हिस्सा बने। अब उनका एक वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

रूमर्ड गर्लफ्रेंड को विजय ने किया चीयर

विजय वर्मा और आलिया कुरैशी ने भले ही अपने रिश्ते को कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन उनका हालिया वीडियो एक बार फिर उनके बीच रिश्ते की गवाही दे रहा है। वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि परफॉर्मेंस के दौरान विजय प्यार से आलिया को निहार रहे हैं। उनके लिए सीटी बजा रहे हैं। विजय को चीयर करता देख आलिया भी ब्लश करने लगीं।

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by No filter kavya (@nofilterkavya)

सोशल मीडिया पर विजय वर्मा और आलिया कुरैशी का ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोग दोनों की केमिस्ट्री पर प्यार लुटा रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, कुछ फैंस उन्हें 'ग्रीन फ्लैग' भी बता रहे हैं।

आलिया संग बटोर रहे सुर्खियां

आपको बता दें कि विजय वर्मा और आलिया कुरैशी का नाम पिछले कुछ समय से जोड़ा जा रहा है। दोनों ने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन दोनों के साथ में कई बार स्पॉट होने के चलते उनके रिश्ते को लेकर कयास लगाया जाता है। इससे पहले विजय का नाम फातिमा सना शेख से भी जुड़ा था।

दो साल तक तमन्ना संग रहा था रिश्ता

विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया ने दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों ने अपने रिश्ते को कभी भी नहीं छुपाया। हालांकि, 2025 में कपल चुपके से एक-दूसरे से अलग हो गया। इसके पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें- 'देश का सबसे बड़ा रेड फ्लैग...' Vijay Varma ने डॉली सिंह के कमेंट का दिया करारा जवाब! वीडियो वायरल

यह भी पढ़ें- दो बार एक्टिंग स्कूल से रिजेक्ट किए गए थे Vijay Varma, सालों बाद छलका एक्टर का दर्द