Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Swara Bhasker Trolled: स्वरा भास्कर ने बताया आजादी का असली मतलब, वीडियो देख यूजर्स ने लगाई क्लास

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Tue, 16 Aug 2022 02:36 PM (IST)

    Swara Bhasker Trolled स्वरा भास्कर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वो अपने आजादी के मायने बताते हुए अपनी बेबाक राय व्यक्त कर रही हैं। वीडियो के सामने आने के बाद से एक्ट्रेस ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं।

    Hero Image
    Swara Bhaskar told real meaning of freedom.

    नई दिल्ली, जेएनएन।Swara Bhasker Trolled: एक्ट्रेस स्वारा भास्कर अपने बेबाक अंदाज और कॉन्ट्रोवर्शियल बयानों के चलते सुर्खियों में रहती हैं। स्वरा अक्सर सोशल मीडिया पर देश के हर समसामायिक मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करती रहती हैं। जिसके चलते उन्हें अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। सोमवार को जहां पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा था। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो साझा की है जिसके बाद से वो सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर आई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल स्वरा भास्कर ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वो अपने लिए आजादी के मायने बता रही हैं। जिसके बाद से वो सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं हैं। वीडियो में एक्ट्रेस कहती हैं, मेरे लिए आजादी का मतलब है रोजमर्रा की जिंदगी कैसे जीनी है, उसकी भी आजादी होनी चाहिए। क्या खाना है, क्या पहनना है, कैसे रहना है, किसको प्यार करना है, किसको डेट करना है और किससे शादी करनी है। इसकी आजादी होनी चाहिए।

    View this post on Instagram

    A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

    स्वरा ने वीडियो में आगे कहा, सच्ची आजादी तब मिल सकती है जब आप बेबाक हों अगर आप अंदर से डरे हुए हैं तो आप कभी आजाद नहीं रह सकते।

    यूजर्स ने लगाई क्लास

    स्वरा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स वीडियो पर कमेंट कर उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने एक्ट्रेस की वीडियो पर कमेंट कर लिखा, बकवास बंद कर...। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, आजादी का मतलब है... कुछ बेशर्म... खुद को अभिनेता/अभिनेत्री कहने वाले।

    Swara

    बता दें कि, स्वरा की फिल्म 'जहां चार यार', जिसमें मेहर विज, पूजा चोपड़ा और शिखा तलसानिया भी हैं, 16 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन कमल पांडे ने किया है। वैसे ये पहली बार नहीं है जब स्वरा को लोगों ने ट्रोल किया हो। हाल ही में एक्ट्रेस ने दिल्ली में कुछ लोगों के खिलाफ हैरेसमेंट का केस फाइल करवाया था।

    comedy show banner
    comedy show banner