बेटे के नाम की वजह से करीना कपूर को ट्रोल करने वालों पर भड़कीं स्वरा भास्कर, ट्रोलर्स को बताया गधा
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का सामना कर रही हैं। अभिनेत्री को उनके छोटे बेटे के नाम की वजह से ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल करीना कपूर खान ने हाल ही में अपनी किताब करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबल को लॉन्च किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का सामना कर रही हैं। अभिनेत्री को उनके छोटे बेटे के नाम की वजह से ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल करीना कपूर खान ने हाल ही में अपनी किताब 'करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबल' को लॉन्च किया है। इस किताब में उन्होंने अपने छोटे बेटे जेह के पूरे नाम का खुलासा किया है।
अभिनेत्री की किताब के अनुसार उनके छोटे बेटे का नाम 'जहांगीर' है। इस नाम का खुलासा होने के बाद सोशल मीडिया पर करीना कपूर और उनके पति अभिनेता सैफ अली खान को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। बेटे की नाम की वजह से करीना को ट्रोल करने पर अब अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने करीना के बेटे के नाम का मजाक बनाने वालों को करारा जवाब दिया है।
स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया के जरिए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'किसी दम्पति ने अपने बच्चों के नाम रखे हैं, और वो दम्पति आप नहीं हैं - पर आपको इसपर राय है कि नाम क्या हैं और क्यूं हैं और आपके दिमाग में ये एक मुद्दा है; जिस से आपकी भावनाएं आहत हैं…. तो आप इस दुनिया के सबसे बड़े गधों में एक हैं! #Jehangir #mindyourownbusiness’
किसी दम्पति ने अपने बच्चों के नाम रखे हैं, और वो दम्पति आप नहीं हैं - पर आपको इसपर राय है कि नाम क्या हैं और क्यूँ हैं और आपके दिमाग़ में ये एक मुद्दा है; जिस से आपकी भावनाएँ आहत हैं…. तो आप इस दुनिया के सबसे बड़े गधों में एक हैं! 🙄🙄🙄 #Jehangir #mindyourownbusiness
— Swara Bhasker (@ReallySwara) August 11, 2021
सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं छोटे बेटे के नाम के अलावा करीना कपूर बड़े बेटे तैमूर के जन्म के बाद के अपने अनुभव को भी किताब में साझा किया है। अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार करीना कपूर ने अपनी किताब के जरिए खुलासा किया है कि जब उन्होंने बड़े बेटे तैमूर को जन्म दिया था तो वह काफी मुश्किलों से गुजर रही थीं।
अभिनेत्री के अनुसार वह बेटे तैमूर को जन्म के बाद ब्रेस्टफीडिंग नहीं करवा पा रही थीं। करीना कपूर के साथ यह परेशान तैमूर के जन्म के बाद करीब 14 दिनों तक रही थी। करीना कपूर ने अपनी किताब में लिखा, 'तैमूर का जन्म अचानक ही सिजेरियन (ऑपरेशन) के जरिए हुआ था। 14 दिनों तक मेरे अंदर ब्रेस्ट मिल्क नहीं बना था। मैं पूरी तरह से ड्राई थी। मेरी मां और मेरी नर्स मेरे आगे पीछे मंडरा रहे थे, मेरी ब्रेस्ट को प्रेस करते और हैरान होते कि क्यों ब्रेस्ट मिल्क नहीं आ रहा है। हालांकि जेह के केस में मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ था। जेह के जन्म के बाद मुझे अच्छा ब्रेस्ट मिल्क अच्छा से आया था।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।