Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gayatri Joshi: रोड एक्सीडेंट मामले में Swades एक्ट्रेस के पति पर बैठी जांच, सात साल की हो सकती है सजा

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Thu, 05 Oct 2023 03:47 PM (IST)

    Swadesh Actress Gayatri Joshi Husband Being Probed For Italy Cars Accident स्वदेश एक्ट्रेस गायत्री जोशी इटली में रोड एक्सीडेंट को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस और उनके पति विकास ओबरॉय की जान इस हादसे में बच तो गई लेकिन अब वो दूसरे मामले में उलझ गए हैं। सड़क दुर्घटना की पड़ताल कर रहे अधिकारियों ने विकास ओबरॉय के खिलाफ जांच बैठा दी है।

    Hero Image
    'स्वदेश' एक्ट्रेस गायत्री जोशी कार एक्सीटेंड अपडेट, (X Images)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Swadesh Actress Gayatri Joshi Husband Being Probed For Italy Cars Accident: शाह रुख खान की फिल्म स्वदेश से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस गायत्री जोशी खबरों में बनी हुई हैं। बीते दिन इटली में उनके साथ हुए सड़क हादसे की जानकारी ने हलचल मचा दी। वहीं, अब केस में एक और बड़ी अपडेट आई है, जिसने मामले को और गंभीर बना दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan की 'स्वदेश' एक्ट्रेस गायत्री जोशी हुईं कार एक्सीडेंट का शिकार, भयंकर हादसे में दो लोगों की मौत

    विकास ओबरॉय के खिलाफ बैठी जांच

    कार एक्सीडेंट के दौरान गायत्री जोशी के साथ उनके अरबपति हसबैंड विकास ओबरॉय भी थे। अब पुलिस ने उनके खिलाफ जांच बैठा दी है। गायत्री जोशी और विकास ओबरॉय के साथ हुए सड़क हादसे में कुछ और गाड़ियां शामिल थी। दुर्घटना में एक्ट्रेस और उनके पति तो बच गए, लेकिन एक स्विस कपल की मौत हो गई। अब इस पूरे मामले की जांच शुरू हो चुकी है, जिसमें गायत्री जोशी के पति का नाम शामिल हो गया है।

    करोड़पति विकास जा सकते हैं जेल

    डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने हादसे की पड़ताल करने के लिए विकास ओबरॉय पर जांच बैठा दी है। अगर वो इस दुर्घटना में दोषी पाय जाते हैं, तो उन्हें सात साल की जेल भी हो सकती है।

    लम्बोर्गिनी की उखड़ी छत

    इटैलियन पब्लिकेशन L'Unione Sarda की एक रिपोर्ट में बताया गया कि विकास ओबरॉय नीले रंग की लम्बोर्गिनी हुराकन चला रहे थे। हादसे में हुए दो लोगों की मौत के सिलसिले में वो संदिग्धों की लिस्ट में है। रिपोर्ट के अनुसार, विकास और गायत्री की लम्बोर्गिनी की छत टूट गई थी, लेकिन दोनों सुरक्षित थे।

    यह भी पढ़ें- Jawan-Pathaan: सच में बादशाह निकले शाह रुख खान, एक्टर की जवान और पठान बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

    वायरल हुआ एक्सीडेंट का वीडियो

    सोशल मीडिया पर एक सड़क हादसे का वीडियो हाल ही में वायरल हुआ है। जिसे गायत्री जोशी के एक्सीडेंट का बताया जा रहा है। वीडियो में दो लग्जरी कारें लम्बोर्गिनी और फरारी की आपस में टक्कर होती हुई दिख रही है, क्योंकि एक-दूसरे को ओवरटेक करके आगे निकलने की कोशिश कर रही थी। हादसे की चपेट में एक कैंपर वैन भी आ गई, जो टक्कर के बाद हवा में उछल गई। इस एक्सीडेंट में स्विट्जरलैंड के एक कपल - मार्कस क्रौटली और मेलिसा क्रौटली का निधन हो गया।  

    comedy show banner
    comedy show banner