Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Susmita Sen ने जिम्नास्टिक रिंग्स पर किया मैडिटेशन वर्कआउट, देंखे वायरल वीडियो

    By Nitin YadavEdited By:
    Updated: Mon, 19 Apr 2021 11:33 AM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपनी फिटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। अब उनके ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें वो जिम्नास्टिक रिंग्स पर मैडिटेशन एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं।

    Hero Image
    Susmita Sen meditation workout on gymnastics rings. photo source @sushmitasen47 instagram.

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपनी आगमी वेब सीरीज आर्या सीजन 2 को लेकर काफी चर्चा में हैं। अभिनेत्री अपनी फिटनेस को लेकर भी सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। इसी बीच उनके एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो वर्कआउट करती नजर आ रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस वर्कआउट वीडियो को अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री जिम्नास्टिक रिंग्स पर एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। वीडियो में एक आध्यात्मिक म्यूजिक भी सुनाई दे रहा है, जो मन को शांति कर देने वाला है। इस वीडियो में एक्रे स ब्लैक कलर के जिम वियर में नजर आ रही हैं।

    इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘मैडिटेशन इन एक्शन। मैं इस वीडियो के जरिए अपनी फिलिंग्स शेयर कर रही हूं। मैं बताना चाहती हूं कि इसमें ताकत नहीं अभ्यास लगेगा! और मैं इस एहसास को कैसे मिस कर सकती हूं। मैं तुम लोगों से बहुत प्यार करती हूं।’ एक्ट्रेस की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। अब तक (खबर लिखे जाने तक) इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ढाई लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

    हाल ही में सुष्मिता सेन को 'चैम्पियन ऑफ चेंज' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। जिसकी खुशी फैंस के साथ बांटने के लिए सुष्मिता इंस्टाग्राम पर लाइव आईं थीं। इस दौरान उन्होंने फैंस के साथ खूब सारी बातचीत की। इस लाइव चैट सेशन में सुष्मिता के साथ उनकी माँ, दोनों बेटी और ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल भी नजर आए थे। लाइव सेशन के दौरान उन्होंने सबका परिचय अपने फैंस से कराया और सोशल मीडिया पर ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल से ब्रेकअप की भी अफवाहों पर भी बात की थी। लाइव सेशन में उन्होंने अपनी आगामी वेब सीरीज आर्या के सीजन 2 को लेकर भी बात की थी।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

    बता दें कि सुष्मिता सेन ने ‘आर्या’ वेब सीरीज से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू किया है। इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसी फिल्म का किरदार निभाया है, जो अपने पति की हत्या के बाद उसके व्यवसाय को चलती है। उसे को चलने के लिए उसको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सुष्मिता को ‘आर्या’ में अपनी भूमिका के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस (फीमेल) फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।