बॉलीवुड के वो Clebs जो बिना शादी के बने पेरेंट्स
बच्चों को अडॉप्ट करना लोगों के लिए भले ही अब जाकर एक आम बात हुई हो लेकिन सेलिब्रिटी इस अच्छे काम में अपने कदम पहले ही आगे बढ़ा चुके हैं।
नई दिल्ली। (जेएनएन) आज से कुछ साल पहले के वक्त की बात की जाए तो बच्चों को गोद लेना काफी मुश्किल और बड़ा फैसला माना जाना जाता था। बच्चों को गोद लेने का ख्याल कम ही लोगों के मन में आता था। लेकिन जैसे-जैसे वक्त बदला, लोगों का नजरिया बदला। अब बच्चों को गोद लेना ना तो बड़ी बात होती है और ना ही मुश्किल काम। किसी भी अनाथ बच्चे को अडॉप्ट करना या सेरोगेसी के द्वारा बच्चे पैदा होना अब बहुत सरप्राइजिंग बात नहीं रह गई है। बल्कि इन सबको समाज में बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है, और जब बात समाज में बदलाव की आती है तो बॉलीवुड स्टार्स का नाम सबसे आगे आता है।
बच्चों को अडॉप्ट करना लोगों के लिए भले ही अब जाकर एक आम बात हुई हो, लेकिन सेलिब्रिटी इस अच्छे काम में अपने कदम पहले ही आगे बढ़ा चुके हैं। ऐसे कई बॉलीवुड स्टार्स हैं जिन्होंने शादी नहीं की है, लेकिन वो मां-बाप बन चुके हैं। तो कई ऐसे भी हैं जिन्होंने या तो शादी के बाद बच्चा अडॉप्ट किया है या शादी से पहले अडॉप्ट किया है और बाद में शादी की है। चलिए हम आपको मिलवाते हैं उन सितारों से जिन्होंने लिया है बच्चों को गोद या सेरोगेसी के जरिए बने हैं पेरेंट्स।
सुष्मिता सेन : बॉलीवुड में जब में बच्चों को गोद लेने का जिक्र आता है, सुष्मिता का नाम सबसे पहले गिना जाता है। मिस यूनीवर्स रहीं मशूहर एक्ट्रे स सुष्मिता सेन भी सिंगल मदर हैं। जब सुष्मिता 25 साल की थीं तब उन्होमने रिने को गोद लिया था। जब रिने बड़ी हुईं तो 2009 में सुष्मिता ने तीन महीने की एक और बच्चीब अलीशा को गोद लिया। सुष्मिता ने अब तक शादी नहीं की है। वो अक्सर अपनी दोनों बेटियों के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
एक्ता कपूर बनीं मां : भारतीय टेलीवीज़न की क्वीन मानी जाने वालीं एकता कपूर हाल ही में मां बनी हैं। सेरेगोसी के जरिए उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है जिसका नाम रवि कपूर रखा गया है। एकता कपूर ने भी अपने बेटे को सोशल मीडिया के जरिए ही लोगों से इंट्रोड्यूज कराया था।
साक्षी तंवर ने बच्ची को लिया गोद : साल 2018 में साक्षी तंवर ने एक बच्ची को गोद लिया था। साक्षी ने आछ महीने की बच्ची को अडॉप्ट किया था जिसका नाम उन्होंने दित्या रखा। दित्या के साथ एक तस्वीर शेयर उन्होंने ये खुशी सबके साथ बांटी थी। साक्षी तंवर टीवी की दुनिया का बड़ा नाम हैं। 2016 में वो आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में भी नजर आ चुकी हैं।
करण जौहर बने पिता : 2017 में करण ने अचानक ये खुशखबरी सुनाकर सबको चौंका दिया था। करण ने सोशल मीडिया के जरिए अपने दोनों बच्चों एक बेटी और एक बेटे को इंट्रोड्यूस करवाया था। उन्होंने अपने बेटी का नाम रूही और बेटे का नाम यश राखा है। करण के दोनों बच्चों का जन्म सेरोगेसी के जरिए हुआ था।
तुषार बने 'सिंगल' पिता : तीन साल पहले 2016 में तुषार कपूर भी सरोगेसी के जरिए एक बेटे के पिता बन चुके हैं। उन्होंने अपने बेटे का नाम लक्ष्य कपूर रखा था। तूषार के बेटे का जन्म भी आईवीएफ तकनीक का इस्तेमाल कर सरोगेसी के जरिए हुआ था।