'तुम्हें कैरेक्टर रोल....', 24 की उम्र में Sushmita Sen ने उठाया था बड़ा कदम; भाग खड़ा हुआ उनका मैनेजर
सुष्मिता सेन ने हाल ही में बताया कि 24 साल की उम्र में उन्होंने अपनी जिंदगी का एक ऐसा फैसला लिया था, जिसकी वजह से उनका मैनेजर तक काम छोड़कर चला गया था।

24 साल की उम्र में सुष्मिता ने लिया था ये फैसला / फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुष्मिता सेन का नाम सुनते ही फैंस के चेहरे पर एक बड़ी सी स्माइल आ जाती है। जिस विनम्रता के साथ वह लोगों को मिलती हैं, उनके इस स्वभाव का हर कोई दीवाना हो जाता है। सुष्मिता सेन बातचीत करने में जितनी विनम्र हैं, उनकी जिंदगी के डिसीजन उतने ही बोल्ड रहे हैं। जब वह महज 24 साल की थी, तो सुष्मिता सेन ने अपनी जिंदगी में एक ऐसा निर्णय लिया था, जिसकी वजह से करियर के पीक पर उनका मैनेजर उन्हें छोड़कर भाग गया था।
2000 में सुष्मिता सेन के इस डिसीजन ने बदली थी जिंदगी
18 की उम्र में मिस यूनिवर्स बनीं सुष्मिता सेन की जिंदगी में सबसे बड़ा बदलाव तब आया, जब उन्होंने बिना शादी के 24 साल की कम उम्र में बेटी 'रेने' को अडॉप्ट किया। सुष्मिता सेन ने बताया कि आज के दौर में मां बनने और उस दौर में मां बनने में कितना फर्क था। एक्ट्रेस ने कहा,
"उस समय तो हालात और भी ज्यादा खराब थे। उस समय न सोशल मीडिया था और न ही इतना बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म। आज के एक्टर्स के पास काफी प्लेटफॉर्म है, लेकिन अभी भी ये टफ है। तो जरा सोचिए कि अगर आप फिल्मों में उस दौर में काम करते, जहां सिनेमा के अलावा कोई अन्य प्लेटफॉर्म नहीं था, तो क्या होता। एक्ट्रेस को मां बनने के बारे में सोचना भी मना होता था और शादी तो कर ही नहीं सकते थे, क्योंकि उससे आपकी फैन फॉलोइंग और ऑडियंस पर असर पड़ेगा।"
यह भी पढ़ें- Mother's Day 2026: नीना से सुष्मिता तक: सामाज के तानों को ठेंगा दिखाकर 'सिंगल मॉम' बनने वालीं साहसी एक्ट्रेसेस
छोड़कर भाग गया था सुष्मिता सेन का मैनेजर
सुष्मिता सेन ने 24 साल की उम्र में मां बनने का एक किस्सा शेयर करते हुए कहा, "मेरा मैनेजर भाग गया था। जब मैंने मां बनने का निर्णय लिया तो उसने मुझे बोला कि तुम अपने करियर को लेकर सीरियस नहीं हो। मैं ऐसे इंसान को रिप्रेजेंट नहीं कर सकता, जो 24 साल की उम्र में मां बनी है। कैरेक्टर रोल्स भी नहीं मिलेंगे आपको। वह चला गया और मैंने मन में सोचा मुझे बुरे आदमी से छुटकारा मिल गया। मैं इस चीज से ओके थी, आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन मां बनने के बाद मैंने अपने करियर की सबसे बड़ी हिट दी थी।
-1779899467232.jpg)
सुष्मिता सेन ने मां बनने के बाद दी थी दो बड़ी हिट
आपको बता दें कि 2000 में रेने के जिंदगी में आने के बाद सुष्मिता सेन ने साल 2004 में शाह रुख खान के अपोजिट 'मैं हूं ना' में काम किया, जो उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। इसके बाद उन्होंने सलमान खान और कटरीना कैफ के साथ 'मैंने प्यार क्यों किया' में काम किया, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।