विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sushant Singh Rajput News: नहीं थम रहा फैंस का गुस्सा, #CBIEnquiryForSushant पर हुए एक लाख से अधिक ट्वीट

By Rajat SinghEdited By:
Published: Fri, 19 Jun 2020 06:28 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jun 2020 06:54 PM (IST)

Sushant Singh Rajput News सुशांत के फैंस गुस्सा थम नहीं रहा है। वो अब सीबीआई जांच की मांग कर रहे ...और पढ़ें

Sushant Singh Rajput News: नहीं थम रहा फैंस का गुस्सा, #CBIEnquiryForSushant पर हुए एक लाख से अधिक ट्वीट
Sushant Singh Rajput News: नहीं थम रहा फैंस का गुस्सा, #CBIEnquiryForSushant पर हुए एक लाख से अधिक ट्वीट

 नई  दिल्ली, जेएनएन।Sushant Singh Rajput News: सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद से सोशल मीडिया पर कई किस्म की बातें हो रही हैं। कुछ लोग डिप्रेशन की बात रहे हैं। कुछ लोग इसके लिए बॉलीवुड में हो रहे नेपोटिज़्म को जिम्मेदार बता रहे हैं। वहीं, कुछ लोग निजी जीवन को कारण बता रहे हैं। हालांकि, पुलिस इस पर अपनी जांच कर रही है। लेकिन सुशांत के फैंस का गुस्सा थम नहीं रहा है। वो अब सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

दरअसल, शुक्रवार को ट्विटर इंडिया पर लगातार #CBIEnquiryForSushant ट्रेंड कर रहा है।  अब तक सुशांत के फैंस इस हैशटैग पर एक लाख से ज़्यादा ट्वीट कर चुके हैं। लोग इस बात की मांग कर रहे हैं कि सुशांत की डेथ के पीछे की बातों को जानने के लिए सीबीआई जांच होनी चाहिए। इससे पहले पूर्व सांसद पप्पू यादव भी इसकी मांग कर चुके हैं। सुशांत का परिवार भी सीबीआई जांच की मांग कर चुका है।  

पुलिस ने की रिया चक्रवर्ती से पूछताछ

एक तरफ सीबीआई जांच की मांग चल रही है। वहीं, दूसरी और पुलिस अपनी जांच कर रही है। पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत की दोस्त रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की है। चक्रवर्ती को गुरुवार को बांद्रा पुलिस स्टेशन बुलाया। रिपोर्ट्स की मानें तो रिया से पूछताछ कई घंटे चली, जिसमें पुलिस ने उनसे तमाम सवाल किये। रिया के फोन में मौजूद तस्वीरों और वीडियो की भी जांच की गयी।  वेबसाइट पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, सुशांत के पास काफ़ी प्रोजेक्ट्स थे और कुछ पर बात चल रही थी। 

इसके अलावा पुलिस ने एक दिन पहले ही मुकेश छाबरा से भी पूछताछ की। मुकेश छाबरा दिल बेचारा को डायरेक्टर किया है। यह सुशांत की अखिरी फ़िल्म है, जो जल्द ही रिलीज़ होने वाली है।