Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Janhvi Kapoor की फिल्म 'रूही' में सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान के नाम का हुआ जिक्र, जानिए क्या है कनेक्शन ?

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Thu, 11 Mar 2021 01:05 PM (IST)

    आपको बता दें कि 8 जून 2020 की रात दिशा सालियान की मौत की खबर सामने आई थी। खबरों की मानें तो उनकी मौत मुंबई के मलाड स्थित अपार्टमेंट से गिरने की वजह से हुई थी। हालांकि अभी उनकी मौत की असल वजह की जांच चल रही है।

    Hero Image
    Sushant Singh Rajput Ex Manager Disha Salian Has Connection With Rajkumar Rao Janhvi Kapoor Varun Sharma Movie Roohi

    नई दिल्ली, जेएनएन। बीता साल बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए बेहद ही मनहूस रहा। इंडस्ट्री ने अपने कई दिग्गज कलाकारों को खोया। वहीं दिवंगत सिलेब्रिटी मैनेजर दिशा सालियान की मौत की गुत्थी अभी तक सुलझी नहीं है। दिशा की मौत काफी सुर्खियों में रही। वहीं एक के बाद एक कई खुलासों सभी को हैरान कर दिया था। इसी बीच एक बार फिर दिशा सालियान का नमा चर्चा में आ गया है। लेकिन इस बार उनका नाम जाह्नवी कपूर की फिल्म 'रूही' की वजह से वह सुर्खियों में आई हैं। आइए जानत हैं पूरा मामला...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Varun Sharma (@fukravarun)

    दरअसल, जाह्नवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा स्टारर फिल्म 'रूही' आज यानी 11 मार्च को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में दिवंगत दिशा सालियान का नाम नजर आएगा।  आपको याद दिला दें कि दिशा के निधन पर वरुण शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया था। अपने पोस्ट में वरुण ने दिशा को प्‍यारा इंसान और अपना दोस्‍त बताया था। उस वक्त वरुण का का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा था। दिशा एक वक्त पर वरुण शर्मा की मैनेजर हुआ करती थीं। वहीं ऐसे में अब फिल्‍म के आखिर में क्रेडिट्स में वरुण की दिवंगत मैनेजर के रूप में दिशा सालियान का नाम दिखेगा।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Varun Sharma (@fukravarun)

    आपको बता दें कि 8 जून 2020 की रात दिशा सालियान की मौत की खबर सामने आई थी। खबरों की मानें तो उनकी मौत  मुंबई के मलाड स्थित अपार्टमेंट से गिरने की वजह से हुई थी।  हालांकि अभी उनकी मौत की असल वजह की जांच चल रही है।  लेकिन अभी तक इस केस की गुत्थी सुलझी नहीं है। वहीं दिशा की मौत के कुछ वक्त बाद ही एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत हो गई थी। दिशा और सुशांत की मौत को आपस में जोड़कर भी देखा जा रहा था। 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 अपने मुंबई वाले फ्लैट में मृत पाए गए थे।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Varun Sharma (@fukravarun)