Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sushant Singh Rajput के बर्थडे पर कंगना ने फिर उठाया मूवी माफिया का मुद्दा, करण जौहर सहित इन सितारों के बारे में बोली ये बड़ी बात

    बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अगर आज जिंदा होते तो वह अपना 35वां जन्मदिन मना रहे होते लेकिन पिछले साल 14 जून को उनका शव बांद्रा स्थित उनके घर में मिला थी। उनकी मौत ने सभी को हैरान-परेशान कर दिया था।

    By Anand KashyapEdited By: Updated: Thu, 21 Jan 2021 10:52 AM (IST)
    Hero Image
    सुशांत सिंह राजपूत और कंगना रनोट, Instagram : sushantsinghrajput/ kanganaranaut

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अगर आज जिंदा होते तो वह अपना 35वां जन्मदिन मना रहे होते, लेकिन पिछले साल 14 जून को उनका शव बांद्रा स्थित उनके घर में मिला थी। उनकी मौत ने सभी को हैरान-परेशान कर दिया था। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में दोबारा से नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) और मूवी माफिया को लेकर बहस शुरू हो गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभिनेत्री कंगना रनोट ने भी खुलकर बॉलीवुड में नेपोटिज्म और मूवी माफिया पर बात की थी। साथ ही कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत इन सभी चीजों का शिकार थे जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। अब सुशांत सिंह राजपूत के 35वें जन्मदिन पर कंगना रनोट ने एक बार फिर से मूवी माफिया और नेपोटिज्म का मुद्दा उठाया है। उन्होंने सुशांत को सोशल मीडिया पर याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है और मूवी माफिया की आलोचना की है।

    कंगना रनोट ने सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'प्रिय सुशांत, मूवी माफिया ने आपको तंग और आपको परेशान किया। सोशल मीडिया पर कई बार आपने मदद की गुहार लगाई और मुझे अफसोस है कि मैं उस समय आपके साथ नहीं थी। काश, मैं यह न मानूं कि आप अपने दम पर माफियाओं की यातना को संभालने के लिए काफी मजबूत थे, जन्मदिन मुबारक हो प्रिय।'

    कंगना यहीं नहीं रुकीं उन्होंने अपने अगले ट्वीट में करण जौहर, यशराज फिल्म और महेश भट्ट पर भी निशाना साधा। साथ ही आरोप लगाया है कि इन सभी ने सुशांत सिंह राजपूत को काफी परेशान किया था। कंगना रनोट ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, 'कभी मत भूलना कि सुशांत ने यशराज फिल्म्स के बारे में कहा कि उन्होंने उन पर प्रतिबंध लगा दिया था। उन्होंने बताया था कि करण जौहर ने उन्हें बड़े सपने दिखाए थे और उनकी फिल्म को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर डाल दिया था। फिर पूरी दुनिया को रोते हुए कहा कि सुशांत एक फ्लॉप अभिनेता हैं। कभी मत भूलिए कि सभी महेश भट्ट के बच्चे उदास हैं। इन लोगों ने सामूहिक रूप से उसकी हत्या कर दी और सुशांत ने यह सभी बातें अपनी मौत से पहले सोशल मीडिया पर लिखीं, कभी माफ मत करो कभी भूलो नहीं।'

    कंगना रनोट ने अपने आखिरी ट्वीट में लिखा है, 'इन सबसे से अलग आज सुशांत दिवस को जीवन के उत्सव के रूप में मनाते हैं। किसी को यह कभी बताने का मौका मत दो कि आप बहुत अच्छे नहीं हैं, किसी पर भी खुद से ज्यादा भरोसा मत करो, उन लोगों को छोड़ दो जो आपको बताते हैं कि ड्रग्स सबका सामधान है।' सोशल मीडिया पर कंगना रनोट के यह सभी ट्वीट खूब वायरल हो रहा हैं।

    अभिनेत्री और सुशांत सिंह राजपूत के कई फैंस उनके इन सभी ट्वीट्स को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने छोटे पर्दे से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। वह टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से काफी मशहूर हुए थे। सुशांत सिंह राजपूत की डेब्यू फिल्म काय पो छे थी। उनकी यह फिल्म साल 2013 में आई थी।