Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sushant Singh Rajput के जन्मदिन से पहले फैंस ने किया दिवंगत एक्टर को याद, ट्रेंड हुए One day for SSR birthday

    By Anand KashyapEdited By:
    Updated: Wed, 20 Jan 2021 04:54 PM (IST)

    साल 2020 दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार और उनके फैंस के लिए काफी दुखद रहा था। अभिनेता का 14 जून को निधन हो गया था। अचानक हुए सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने पूरे देश को हैरान कर दिया था।

    Hero Image
    बॉलीवुड दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत , Instagram : sushantsinghrajput

    नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2020 दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार और उनके फैंस के लिए काफी दुखद रहा था। अभिनेता का 14 जून को निधन हो गया था। अचानक हुए सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने पूरे देश को हैरान कर दिया था। मौत के बाद सोशल मीडिया पर अभी तक दिवंगत अभिनेता के फैंस उनके लिए न्याय की गुहार लगाते रहते हैं। साथ ही उनसे जुड़ी यादों को भी साझा करते रहते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे अब सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने उनके जन्मदिन को खास बनाने का फैसला किया है। यही वजह है जो सोशल मीडिया पर One day for SSR birthday ट्रेंड कर रहा है। सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन 21 जनवरी को होता है। उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर साझा करके उनका जन्मदिन खास अंदाज में मनाने का फैसला किया। साथ ही सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं। PIYALI नाम की यूजर ने दिवंगत अभिनेता के लिए ट्विटर पर लिखा, 'एक सार्थक जिंदगी का मतलब वास्तविक होने, दयालु होने, विनम्र होने और दूसरों की जिंदगी का एहसास करने में है। आपने सार्थक जिंदगी जी थी सुशांत था।'

    Parnika ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सुशांत सिंह राजपूत का अनंत काल तक याद रखा जाएगा।' Jähañ Prīya नाम की यूजर ने सुशांत सिंह राजपूत जन्मदिन अलग और खास अंदाज में मनाने की लोगों से अपील की। इसके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सुशांत सिंह राजपूत को याद किया है और ONE DAY FOR SSR BIRTHDAY के साथ खास उनका खास अंदाज में जन्मदिन मनाने की अपील की है।

    आपको बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून 2020 को बांद्रा स्थित उनके घर में मिला था। उनकी मौत कैसे हुई इसकी जांच अभी तक जारी है। दिवंगत अभिनेता की मौते के बाद सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकासने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई थी। इसके बाद रिया चक्रवर्ती से सीबीआई, ईडी और एनसीबी ने लंबी पूछताछ भी की है। इस मामले में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। करीब 1 महीने बाद अभिनेत्री को गर्ल से जमानत मिली थी।  

    comedy show banner
    comedy show banner