विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

70 फिल्में, 338 गाने, Dev Anand के प्यार में खुद को किया कुर्बान; गुमनामी के अंधेरे जाने वाली हीरोइन की दास्तां

Published: Sat, 31 Jan 2026 11:53 AM (IST)

फिल्मी गलियारों में कई हसीनाएं ऐसी रहीं जिनका असली जीवन ही किसी Sad Film से कम नहीं थी। एक ऐसी ...और पढ़ें

मर्दों से ज्यादा फीस लेने वालीं अदाकारा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

मर्दों से ज्यादा फीस लेने वालीं अदाकारा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'कैसी गुजर रही है, सभी पूछते हैं मुझसे। कैसे गुजारती हूं, कोई नहीं पूछता है...' यह खालीपन के उस दर्द को बयां करता है जिससे कभी हिंदी सिनेमा की वो अदाकारा गुजरीं जिन्होंने पेशेवर जिंदगी में तो खूब सफलता हासिल की लेकिन निजी जिंदगी और आखिरी वक्त तन्हाई में बीता।

यह अदाकारा थीं 40 और 50 दशक की सबसे डिमांडिंग एक्ट्रेसेस में से एक सुरैया (Suraiya)। फिल्मों में अदाकारी दिखाई और गानों में अपनी जादुई आवाज से मन मोह लिया। बाली उम्र से ही सुरैया गायिकी और अदाकारी में सिनेमा में छा गईं।

मर्दों से ज्यादा फीस लेती थीं अदाकारा

सुरैया की कामयाबी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि 40 दशक के बीच और 50 दशक के शुरुआती दौर में वह अपने को-स्टार्स की तुलना में ज्यादा फीस लिया करती थीं। उन्हें अपनी फिल्मों में कास्ट करने के लिए फिल्ममेकर्स बेताब रहते थे।

Suraiya

70 फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखा चुकीं सुरैया अभिनय के साथ-साथ गायिकी में गुणवान थीं। उन्होंने करीब 338 गानों को अपनी आवाज से खूबसूरत बनाया था।

उनकी बेहतरीन फिल्मों में शामिल कुछ नाम...

  • दिल्लगी
  • बड़ी बहन
  • अनमोल घड़ी
  • मिर्जा गालिब
  • दर्द
  • प्यार की जीत
  • दास्तां
  • विद्या
  • रुस्तम सोहराब

सुरैया के यादगार गानों की लिस्ट

  • बीच भंवर में
  • तू मेरा चांद
  • मैं दिल में दर्द बसा लाई
  • मुझे तुमसे मोहब्बत है
  • मुरलीवाले मुरली बजा
  • नैन दीवाने इक नहीं माने
  • वो पास रहे या दूर
  • बिगड़ी बनानेवाले
  • बेताब है दिल

सफल करियर में दुखभरा निजी जीवन

सुरैया ने ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया। उनकी आखिरी फिल्म रुस्तम सोहराब थी और उसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि सिनेमा में उन्हें खूब सफलता मिली। वह अपने दौर की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक थीं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी उतार-चढ़ाव से भरी रही।

देव आनंद की दीवानी थीं सुरैया

यह बात हर कोई जानता होगा कि सिनेमा की सुंदरी बाला सुरैया (Suraiya) ने ताउम्र शादी नहीं की और इसके पीछे उनका अधूरा प्यार था। वह अभिनेता देव आनंद (Dev Anand) के साथ रिलेशनशिप में थीं। यहां तक कि सुरैया और देव आनंद ने शादी का प्लान भी बना लिया था, लेकिन एक्ट्रेस की फैमिली को यह रिश्ता स्वीकार नहीं था।

dev anand and suraiya

Dev Anand with Suraiya- X

क्यों कुंवारी रहीं सुरैया?

सुरैया मुस्लिम थीं और देव आनंद हिंदू थे। कहा जाता है कि उनके प्यार के बीच परिवार ने धर्म की दीवार खड़ी कर दी थी। सुरैया ने भी परिवार की मर्जी के खिलाफ देव आनंद से शादी करने से इनकार कर दिया। भले ही बाद में देव आनंद ने कल्पना कार्तिक से शादी कर ली हो, लेकिन सुरैया ताउम्र कुंवारी रहीं।

यह भी पढ़ें- हेमा मालिनी नहीं, इस हीरोइन की खूबसूरती पर फिदा थे Dharmendra, 40 बार देख डाली थी एक ही फिल्म

कैसे बीता सुरैया का आखिरी पल? 

सुरैया का आखिरी पल भी तन्हाई में बीता था। एक बार उनकी खास दोस्त और एक्ट्रेस तबस्सुम ने खुलासा किया था कि अपने आखिरी वक्त में सुरैया ने दुनिया के लिए सारे दरवाजे बंद कर दिए थे, लेकिन उनसे फोन पर बात किया करती थीं।

actress suraiya

फरहाना फारूक को दिए इंटरव्यू में तबस्सुम ने सुरैया संग आखिरी बातचीत को याद किया था। उन्होंने बताया था, "मुझे हमारी आखिरी बातचीत याद है। मैंने उनसे पूछा "आपा (बड़ी बहन) कैसी हैं?" उन्होंने शायराना अंदाज में जवाब दिया, "कैसी गुजर रही है सभी पूछते हैं मुझसे, कैसे गुजारती हूं कोई नहीं पूछता।"

सुरैया के अंतिम संस्कार में नहीं गए थे देव आनंद

31 जनवरी 2004 को सुरैया ने 75 साल की उम्र में आखिरी सांस ली थी। उनके निधन के के वक्त धर्मेंद्र समेत कई स्टार्स गए थे, लेकिन देव आनंद नहीं गए थे। कहा जाता है कि उन्होंने अपने रिलेशनशिप की डिग्निटी को बचाए रखने के लिए सुरैया के अंतिम संस्कार में नहीं गए थे।

यह भी पढ़ें- Dev Anand की मोहब्बत में ताउम्र कुंवारी रह गई ये एक्ट्रेस, समुद्र में फेंक दी थी अंगूठी