Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Super Human Weapon Teaser: 'सुपर ह्यूमन वेपन' बन 'कटप्पा' ने छेड़ी नई जंग, टीजर रिलीज के लिए पहुंचे मुंबई

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Mon, 04 Sep 2023 07:35 PM (IST)

    Super Human Weapon Teaser बाहुबली में कटप्पा का किरदार निभाकर सत्यराज घर-घर मशहूर हो गये थे। हालांकि इसके बाद वो हिंदी बेल्ट में नजर नहीं आये। 2022 में प्रभास की पैन इंडिया फिल्म राधेश्याम से सत्यराज हिंदी दर्शकों के बीच पहुंचे। अब वो एक बार फिर अपनी पैन इंडिया फिल्म के जरिए हिंदी बेल्ट में लौट रहे हैं लेकिन इस बार खतरनाक रूप में।

    Hero Image
    सत्यराज की अगली फिल्म का नाम सुपर ह्यूमन वेपन है। फोटो- स्क्रीनशॉट

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sathyraj Film Super Human Weapon Teaser: बाहुबली के कटप्पा को तो आप भूले नहीं होंगे। 2015 से 2017 के बीच इंटरनेट पर इस सवाल का जवाब खूब खोजा गया था- बाहुबली को कटप्पा ने क्यों मारा? इस सवाल के जवाब ने बाहुबली 2- द कन्क्लूजन को सिर्फ हिंदी बेल्ट में 511 करोड़ का कलेक्शन दिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस साल रिलीज हुई पठान ने 6 साल बाद बाहुबली 2 का यह रिकॉर्ड चकनाचूर किया था। अब गदर 2 इसका पीछा कर रही है और जल्द 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ देगी।

    खतरनाक लुक में दिखे सत्यराज

    बॉक्स ऑफिस की इस जंग के बीच 'बाहुबली 2' के कटप्पा ने एक नये युद्ध का बिगुल बजा दिया है और पर्दे पर सुपर ह्यूमन वेपन के खतरनाक रूप में नजर आने वाले हैं, जिसका टीजर सोमवार को रिलीज कर दिया गया। इस स्टाइलिश एक्शन थ्रिलर फिल्म में कटप्पा यानी सत्यराज के साथ वसंत रवि, तान्या होपे, राजीव मेनन और राजीव पिल्लई प्रमुख भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। 

    यह भी पढ़ें: Housefull 5 Budget: 400 करोड़ बजट में बन रही अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5', यूके में शूट होगी फिल्म

    मुंबई में पहली बार मीडिया से मुलाकात

    'सुपर ह्यूमन वेपन' एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसे तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ के साथ हिंदी में भी रिलीज किया जाएगा। इसके लिए मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गयी, जिसमें फिल्म की स्टार कास्ट शामिल हुई। अहम बात यह है कि यह पहली बार था, जब सत्यराज मुंबई में मीडिया से मिले।

    सुपर ह्यूमन वेपन का निर्देशन गुहान सेन्निअप्पन ने किया है, जबकि फिल्म का निर्माण मिलियन स्टूडियो ने किया है।

    दीपिका पादुकोण का पिता बनकर किया हिंदी डेब्यू

    सत्यराज के हिंदी सिनेमा में करियर की बात करें तो पहली बार वो रोहित शेट्टी की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में नजर आये थे। इस फिल्म में उन्होंने दक्षिण भारत के बाहुबली का रोल निभाया था, जो दीपिका पादुकोण के किरदार का पिता होता है। 

    2015 में एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली- द बिगिनिंग' में कटप्पा के किरदार ने उन्हें हिंदी बेल्ट में भी खूब मशहूर कर दिया। बच्चे-बच्चे की जुबान पर कटप्पा का नाम था। यह फिल्म हिंदी डब वर्जन के साथ आयी थी। इसके बाद इसके सीक्वल में वो नजर आये। पिछले साल रिलीज हुई प्रभास की पैन इंडिया फिल्म में भी सत्यराज ने एक किरदार निभाया था। अब 'सुपर ह्यूमन वेपन' से वापसी कर रहे हैं।