Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sunny Leone Viral Video : सनी लियोनी के स्टाफ ने पूल किनारे उनके साथ की ऐसी हरकत, एक्ट्रेस ने की चप्पल से 'पिटाई'

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Wed, 08 Jun 2022 05:13 PM (IST)

    सनी सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाली स्टार्स में भी शुमार है। वह अपनी पर्सनल तस्वीरों और वीडियो के साथ प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी पोस्ट भी शेयर कर फैंस को जानकारी देती हैं। वहीं फैंस को भी एक्ट्रेस के पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है।

    Hero Image
    Photo Credit : Sunny Leone Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sunny Leone Viral Video : बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी हमेशा से ही अपनी बोल्ड पर्सनालिटी के लिए जानी जाती हैं। सनी के फैंस उनके प्रोफेशनल लाइफ के साथ उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में भी जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। वहीं सनी भी अपने फैंस को निराश नहीं करती हैं। वह अपने चाहने वालों के लिए अपनी हॉट एंड सीजलिंग तस्वीरों और वीडियो को पोस्ट कर ट्रीट देती रहती हैं। इस बीच सनी का एक वीडियो फैंस को चौंका रहा है। यहां देखें वीडियो...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    View this post on Instagram

    A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

    सनी​ लियोनी का ए​क वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से सोशल मी​डिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को बेबी डॉल एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सनी बाथरोब पहन कर स्वीमिंग पूल के किनारे चलती नजर आ रही हैं। वहीं उनके साथ कई और लोग भी दिख रहे हैं। लेकिन तभी अचानक एक शख्स उनके पास आता है और उन्हें अचानक से ही स्वीमिंग पूल में धक्का दे देता है। इस बात से सनी को इतना गुस्सा आता है कि वो उस शख्स को पूल के अंदर से ही चप्पल फेंक कर मारती हैं। इसके बाद कई लोग मिलकर उन्हें पानी से बाहर निकालने में मदद करते हैं। इस वीडियो को देखकर साथ पता चल रहा है कि सनी के साथ प्रैंक किया गया है। सनी लियोनी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो पर फैंस के कई सारे कमेंट आ रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर लगातार फैंस अपनी प्रति​क्रिया देते दिख रहे हैं।

    आपको बता दें कि सनी लियोनी को अक्सर अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आती हैं। सनी अपने डांस के लिए भी जानी जाती हैं। वहीं सनी लियोनी 'बिग बॉस 5' का हिस्सा रह चुकी हैं। इसी दौरान ही उन्होंने फिल्म 'जिस्म 2' के लि​ए ऑफर मिला था। इसी फिल्म के साथ ही सनी ने बॉलीवुड डेब्यू किया था।

    comedy show banner
    comedy show banner