Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shero Teaser: पहली बार दिखेगा सनी लियोनी का ये अवतार, साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'शीरो' का टीजर रिलीज

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Sat, 27 Mar 2021 11:30 AM (IST)

    सनी लियोनी की फिल्म शीरो की रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई भी घोषणा नहीं की गई है। सनी की फिल्म के टीजर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर फैंस सनी की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

    Hero Image
    Photo Credit- Sunny Leone Shero Instagram Video Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी हॉटनेस के लिए फेमस एक्ट्रेस सनी लियोनी का हर अंदाज खास है। इंडस्ट्री में 'बेबी डॉल' के नाम से फेमस सनी ​सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। सनी अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें और वीडियो के अलावा अपनी फिल्म से जुड़ी जानकारी भी फैंस के साथ सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर करती रहती हैं। इसी बीच सनी ने अपनी आने वाली साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'शीरो' का टीजर शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रह है। इस टीजर को अबतक करीब पांच लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

    एक्ट्रेस सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'शीरो' का टीजर शेयर किया है। 'शीरो' एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर मूवी है। इस फिल्म में सनी पहली बार एक अलग रोल में नजर आने वाली हैं। 'शीरो' के टीजर को देखकर साफ लग रहा है कि इस फिल्म में हॉरर-थ्रिल का जबरदस्त तड़का देखने को मिलने वाला है। टीजर में आप देख सकते हैं कि इसमें सनी काफी ज़ख़्मी नज़र आ रही हैं। वहीं उनके साथ सीढ़ियों में एक लड़का भी बैठा दिखाई दे रहा है। वीडियो को देखने के बाद ये अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि ये फिल्म काफी थ्रिलर होगी। आपको बता दें कि सनी लियोनी की फिल्म 'शीरो' 4 भाषाओं   तामिल, हिंदी, तेलगू और मलयालम में रिलीज़ होगी।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

    सनी लियोन ने टीज़र को शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, 'इस फिल्म का हिस्सा बनने के बाद मैं बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं। ये फिल्म एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है और इस फिल्म को 4 भाषाओं में तामिल, हिंदी, तेलगू और मलयालम में रिलीज किया जाएगा।' हालांकि इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई भी घोषणा नहीं की गई है। सनी की फिल्म के टीजर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर फैंस सनी की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ टीजर सामने आने के बाद अब फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी बेताब हैं।

     

    comedy show banner
    comedy show banner