Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्लैक हाई स्लिट गाउन में सनी लियोनी ने दिखाया बोल्ड अंदाज, सोशल मीडिया पर हॉट तस्वीरों ने लगाई आग

    लेकिन सनी लियोनी के फैंस उनकी अदाओं और उनके लुक्स के भी दीवाने हैं। अब हाल ही में सनी लियोनी ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सनी लियोनी के फैंस एक्ट्रेस को देखकर उनकी तारीखें करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

    By Pratiksha RanawatEdited By: Updated: Sat, 30 Oct 2021 03:32 PM (IST)
    Hero Image
    सनी लियोनी की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की 'बेबी डॉल' सनी लियोनी अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। बीते कुछ दिनों से तो सनी लियोनी अपने परिवार और बच्चों की वजह से चर्चा में बनी थीं। लेकिन सनी लियोनी के फैंस उनकी अदाओं और उनके लुक्स के भी दीवाने हैं। अब हाल ही में सनी लियोनी ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सनी लियोनी के फैंस एक्ट्रेस को देखकर उनकी तारीखें करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में सनी लियोनी ने अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। जिनमें एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। सनी लियोनी की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। एक्ट्रेस ने ये तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की हैं। जिनमें वो काले रंग की गाउन पहनी हुई हैं।

    सनी लियोनी ने ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सनी लियोनी काले रंग की हाई स्लिट गाउन पहनी हुई हैं। ये गाउन वन शोल्डर और डीप नेक है। गाउन में गले की तरफ सफेद मोती और स्टोन से वर्क किया गया है। इस ड्रेस के साथ सनी लियोनी ने मिनिमल मेकअप किया है। वहीं इसके साथ उन्होंने हाथ में ग्लव्ज भी पहने हुए हैं। इन तस्वीरों में सनी वाकई बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone)

    सनी लियोनी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में सनी लियोनी को देख उनके फैंस भी अभिनेत्री की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। सनी लियोनी के फैंस उनकी इन तस्वीरों पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। कोई उन्हें बेहद हॉट बता रहा है तो वहीं कोई उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहा है।