Sunny Leone के पति डेनियल वेबर का छलका दर्द, जूझ रहे हैं इस बीमारी से, बोले- बुरी तरह से डर गया हूं...
सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर की जोड़ी भी काफी चर्चा में रहती है। दोनों इंडस्ट्री के लविंग कपल्स में से एक हैं। अक्सर सनी और डेनियल अपने खास पलों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस सनी लियोनी अपनी खूबसूरती के चलते हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। उनकी अदाओं पर लाखों फैंस फिदा हैं। सनी और उनके पति डेनियल वेबर की जोड़ी भी काफी चर्चा में रहती है। दोनों इंडस्ट्री के लविंग कपल्स में से एक हैं। अक्सर सनी और डेनियल अपने खास पलों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। वहीं उनके फैंस भी उनके इन पोस्ट को काफी लाइक करते हैं। लेकिन इसी बीच डेनियल ने खुद को लेकर जो खुलासा किया है उसे जानकर हर कोई हैरान हैं। डेनियल ने पैरेंटिंग से लेकर अपनी मेंटल हेल्थ के बारे में खुलकर बात की है।
View this post on Instagram
कोरोना काल में हर किसी के लिए लाइफ को बेहतर तरीके से जी पाना थोड़ा मुश्किल हो रहा है। किसी के पास काम नहीं तो कोई घर में बैठे-बैठे कई तरीके की मानसिक अवसादों से जूझ रहा है। ऐसे में सनी लियोनी के पति डेनियल वेबर ने भी खुद को लेकर कई सारी बातें की। डेनियल ने हाल ही में ई टाइम्स से बात करते हुए बताया, 'कोरोना महामारी की सेकेंड वेव में हर जगह अफरा तफरी मची हुई थी जो बहुत बुरा था। मैं मदद करना चाहता था। जरूरी नहीं वो मदद सिर्फ पैसों से की जाए इसके अलावा लोगों को उम्मीद बंधाना भी एक बहुत जरूरी काम था। उम्मीद छोड़ चुके लोगों को वापस जिंदगी की राह दिखाना एक मानवीय कदम था, जो मैं करना चाहता हूं।'
View this post on Instagram
डेनियल ने आगे कहा, 'कोरोना काल में सौ बार मैं एंग्जाइटी का शिकार हुआ। मेरे आपने लोग कोविड पॉजिटिव थे, गंभीर रूप से बीमार थे। मैं पिछले 17 महीने से न्यूयॉर्क में रह रही अपनी फैमिली से नहीं मिल पाया। मैं भी दूसरे लोगों की तरह ही हूं। मैं भी इंसान हूं और अगर ऐसे में कोई कहे मैं इस पैनडेमिक में डरा नहीं, तो वह झूठ बोल रहा है। यह संभव ही नहीं है। क्योंकि यह पैसे के बारे में नहीं है कि आप कितने धनी हैं, यहां सर्रवाइवल का सवाल है। जिन लोगों के पास बहुत सारा पैसा है वो भी मर रहे हैं। इस माहौल को देखते हुए हम सब एंग्जाइटी का शिकार हुए। हम सब खुद को, अपनों को बचाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।