Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    तस्वीर में बेहद ही क्यूट दिखने वाली ये बच्ची आज है बॉलीवुड की सबसे हॉट एक्ट्रेस, क्या आपने पहचाना?

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Fri, 14 May 2021 09:47 PM (IST)

    सनी लियोनी के पति डेनियल वेबर ने पत्नी को विश करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी बचपन की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सनी लियोनी काफी छोटी नजर आ रही हैं। नन्हीं सनी को देखकर अधिकतर फैंस कनफ्यूज होते नजर आए।

    Hero Image
    Photo Credit - Daniel Weber Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस सनी लियोनी अपनी खूबसूरती के चलते हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। उनकी अदाओं पर लाखों फैंस फिदा हैं। सनी लियोनी कल यानी 13 मई को अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके को सनी ने अपनी फैमिली और फैंस के साथ सेलिब्रेट किया। वहीं सोशल मीडिया पर फैंस ने एक्ट्रेस को उनके जन्मदिन पर ढेर सारी बधाइयां दीं। सनी के जन्मदिन पर उनके पति डेनियल वेबर ने एक्ट्रेस को एक खास अंदाज में विश किया। इस मौके पर उन्होंने एक्ट्रेस के बचपन की एक खास तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में उनको पहचान पाना काफी मुश्किल हो रहा है। यहां देखें सनी की तस्वीर...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Daniel "Dirrty" Weber (@dirrty99)

    सनी लियोनी के पति डेनियल वेबर ने पत्नी को विश करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी बचपन की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सनी लियोनी काफी छोटी नजर आ रही हैं। नन्हीं सनी को देखकर अधिकतर फैंस कनफ्यूज होते नजर आए। वह उन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं। हालांकि क्योंकि डेनियल ने सनी के बचपनी की तस्वीर के साथ उनकी अभी की तस्वीर भी शेयर की है। जिससे कुछ ही सेकेंड में सारा माजरा क्लीयर भी हो गया था।   

    डेनियल वेबर ने अपनी पत्नी को 40वें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए खास कैप्शन लिखा है। वह लिखते हैं, 'वो होने के लिए शुक्रिया जो तुम हो। हैप्पी बर्थडे बेबी। तुम जिंदगी में सब कुछ डिजर्व करती हो। तुम एक प्रेरणा हो। लव यू... सनी लियोनी।' सनी की इस तस्वीर पर फैंस लगातार कमेंट कर उन्हों न सिर्फ जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं बल्कि उन्हें काफी क्यूट भी बता रहे हैं।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Daniel "Dirrty" Weber (@dirrty99)

    सनी ​लियोनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने लंबे समय तक एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के बाद भारत के विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉग' में हिस्सा लिया था। वह इसके 'बिग बॉग' के सीजन 5 में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आई थीं। 'बिग बॉग' में उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस शो में रहते पूजा भट्ट ने उन्हें अपनी अलगी फिल्म 'जिस्म 2' के लिए साइन किया था। इस फिल्म में सनी लियोनी के बोल्ड सीन्स काफी चर्चा में रहे थे। 'जिस्म 2' के बाद सनी लियोनी बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।