Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Happy Birthday Sunny Loene : पति Daniel Weber ने शेयर किया ये रोमांटिक पोस्ट, आपने देखा क्या?

    By Nazneen AhmedEdited By:
    Updated: Mon, 13 May 2019 12:33 PM (IST)

    Sunny Leone husband Daniel Weber Romantic post her birthday सनी लियोनी के बर्थडे पर उनके पति डेनियाल ने एक रोमांटिक पोस्ट शेयर किया है।

    Happy Birthday Sunny Loene : पति Daniel Weber ने शेयर किया ये रोमांटिक पोस्ट, आपने देखा क्या?

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny leone) आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। सनी लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव हैं। वो आए दिन अपनी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। सनी के करियर के बारे में बात की जाए तो एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है।

    एडल्ट दुनिया से निकलर बॉलीवुड की दुनिया में आना और अपनी जगह बनाना उनके लिए आसान नहीं था। ये सफर उनके लिए कितना कठिन था इसका जिक्र वो अपने कई इंटरव्यू में कर चुकी हैं। लेकिन इस पूरे सफर में उनका मज़बूती से साथ दिया उनके पति डेनियल वेबर ने।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सनी और डेनियाल एक दूसरे कितना प्यार करते हैं ये बात वो कई बार ज़ाहिर कर चुके हैं। लेकिन सनी, डेनियाल के लिए कितनी स्पेशल हैं ये उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर कर बताया है। सनी के बर्थडे के मौके पर उनके पति ने दोनों की एक फोटो शेयर की है जिसके साथ उन्होंने खूबसूरत सा कैप्शन लिखा है और सनी को आज भी सबसे खूबसूरत वूमेन बताया है।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    @sunnyleone - So many things to write and so much that comes to mind that it’s impossible to express in a post!!! You are the greatest , warmest, kindest human I have ever met !!! I have watched you do more for others then yourself over and over in life !!! I have been by your side through every crazy Jouney and road we choose to travel on !!! Happy Birthday and Happy Mother’s Day to the greatest women on earth !!! I love you forever !!! You are still the Beautiful women EVER !!! Xoxo

    A post shared by Daniel "Dirrty" Weber (@dirrty99) on

    डेनियल ने अपने पोस्ट में लिखा, लिखने के लिए बहुत सारी चीज़ें हैं, और बहुत सारी चीज़ें दिमाग में हैं। लेकिन सबको इस पोस्ट में लिख पाना मुमकिन नहीं हैं। आप सबसे महान, सबसे दयालु इंसान हैं जिन्हें मैं जानता हूं। मैंने आपको अपने से ज्यादा दूसरों के लिए करते हुए देखा है। हैप्पी बर्थडे और हैप्पी मदर्स दे.... इस पृथ्वी की सबसे महान महिला को। मैं आपको हमेशा प्यार करुंगा।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A lovely afternoon with @dirrty99

    A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

    comedy show banner
    comedy show banner