ग्लैमरस सनी लियोनी को पैंट-शर्ट में देख नहीं पहचान पाएंगे आप, पति डेनियल ने एक्ट्रेस के बर्थडे पर शेयर की अनदेखी तस्वीर
सनी लियोन 13 मई को अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर उन्हें फैंस खूब प्यार और बधाई दे रहे हैं। सनी के जन्मदिन के खास मौके पर उनके पति डेनियल वेबर ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की जिसमें अभिनेत्री को पहचान पाना वाकई मुश्किल है।
नई दिल्ली, जेएनएन l Sunny Leone Unseen Photo: बॉलीवुड की हॉट एंड ग्लैमरस गर्ल सनी लियोनी आज 41 साल की हो चुकी हैं, लेकिन उनकी तस्वीरों से उनकी उम्र का तकाजा लगाना बिलकुल भी आसान नहीं है। कलर्स के विवादित शो बिग बॉस से अपना करियर शुरू करने वालीं सनी लियोनी 13 मई यानी कि आज अपना जन्मदिन मना रही हैं और उनके बर्थडे के खास मौके पर बॉलीवुड से लेकर उनके फैंस तक उन्हें सोशल मीडिया पर ढेर सारा प्यार और बधाई दे रहे हैं। बेबी डॉल सनी लियोनी के जन्मदिन पर उनके पति डेनियल वेबर ने एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की जिसमें अभिनेत्री को पहचाना बहुत मुश्किल है।
पैंट-शर्ट में नजर आईं सनी लियोनी
डेनियल वेबर ने पत्नी सनी लियोनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी दो तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की। पहली तस्वीर सनी लियोनी की बचपन की है, जिसमें वह ब्लू पैंट और व्हाइट फ्लावर शर्ट में नजर आ रही हैं। सनी ने शर्ट को इन किया हुआ है और कमर पर अपना बैग बांधा हुआ है। उनकी ये तस्वीर किसी ट्रिप की लग रही है। सनी ने अपने बालों में पोनीटेल की हुई है। तो वही दूसरी तस्वीर में सनी का व्हाइट ड्रेस में कातिलाना लुक देखने को मिल रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए डेनियल ने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो बेबी। आज आप जो भी हो उसे बताने के लिए मेरे पास शब्द कम है'।
पति डेनियल सनी के जन्मदिन पर हुए भावुक
इस पोस्ट पर आगे कैप्शन देते हुए डेनियल वेबर ने लिखा, 'आप हर तरह से एक आइकॉन हो और जब भी मुझे ये लगता है कि कोई चीज संभव नहीं है तो आप हमेशा उससे कुछ ज्यादा हासिल करके आप उससे भी अधिक अच्छा और बड़ा करती हैं। आप हर तरह से एक बहुत ही प्यारी और अद्भुत इंसान हैं। भगवान आप पर हमेशा और हर साल यूं ही कृपा बरसाता रहे। लव यू बेबी, भगवान करे आपका हर सपना सच हो'। सनी के बचपन की ये तस्वीर उनके फैंस को खूब पसंद आ रही है। उनके फैंस डेनियल के इस पोस्ट पर कमेंट करके अभिनेत्री को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
बिग बॉस से मिला था ये बड़ा चांस
सनी लियोनी बिग बॉस की सबसे विवादित कंटेस्टेंट में से एक रही हैं। लेकिन इसी शो ने उनकी किस्मत को पूरी तरह से बदल दिया और एक्ट्रेस को महेश भट्ट ने साल 2012 में अपनी फिल्म 'जिस्म 2' से बॉलीवुड में मौका दिया। हालांकि फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी, लेकिन सनी लियोनी का जादू ऑडियंस पर खूब चला। इसके बाद सनी रागिनी एमएमएस, शूटआउट एड वडाला, हेट स्टोरी 2 जैसी कई फिल्मों का हिस्सा बनीं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।