डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा दिखाना सनी देओल को पड़ा भारी, IMA की शिकायत के बाद टल गई Suryaa की रिलीज डेट
सनी देओल की फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की आपत्ति के बाद टाल दिया गया है।
-1794811183474_m.webp)
सनी देओल की सूर्या की रिलीज डेट टली
HighLights
सनी देओल की सूर्या की रिलीज डेट टली
फिल्म में डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा दृश्यों पर उठा विवाद
क्या है सूर्या की नई रिलीज डेट
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। पिछले महीने 19 अक्टूबर को सनी देओल (Sunny Deol) के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने उनकी आने वाली फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' (Suryaa) का टीजर रिलीज किया था। इस प्रोमो से एक और जबरदस्त एक्शन एंटरटेनर फिल्म की उम्मीद जगी।
हालांकि, जल्द ही यह फिल्म इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की नजर में आ गई और इसकी आलोचना होने लगी। इसमें डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा दिखाने वाले दृश्यों पर आपत्ति जताई गई। 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' 20 नवंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब जानकारी आ रही है कि इसे पोस्टपोन करने का फैसला लिया गया है।
'बॉलीवुड हंगामा' की एक रिपोर्ट के अनुसार IMA की शिकायत के बाद, फिल्म के निर्माताओं ने इसकी रिलीज को टालने का फैसला किया है।
फिल्म को लेकर क्यों हुआ विवाद?
रिपोर्ट में कहा गया,'IMA की शिकायत स्वास्थ्य मंत्रालय तक पहुंच गई है। मेकर्स का साफ कहना है कि उनका इरादा पूरी मेडिकल बिरादरी को गलत रूप में दिखाने या मेडिकल स्टाफ के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा देने का बिल्कुल नहीं है। हालांकि, ऐसी स्थितियों में एक तय प्रक्रिया का पालन करना होता है, और चूंकि इसमें समय लग रहा है, इसलिए मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को टालने का फैसला किया है।
-1794811490388.webp)
वे पहले संबंधित अधिकारियों से जरूरी मंजूरी लेंगे, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से सेंसर सर्टिफिकेट हासिल करेंगे और उसके बाद ही नई रिलीज डेट की घोषणा करेंगे।'
अब कब रिलीज होगी फिल्म?
मेकर्स फिलहाल अगले साल की रिलीज डेट के लिए आंखे गड़ाए हैं। बीच में 15 जनवरी, 2027 की रिलीज डेट तय करने की भी बात आ रही है लेकिन अभी इस पर फाइनल कॉल आना बाकी है। दिसंबर में वैसे भी बैक-टू-बैक कई बड़ी रिलीज हैं इसलिए मेकर्स के पास समझने का पर्याप्त समय है। सनी देओल और सूर्या के अलावा फिल्म में रवि किशन, प्रज्ञा जायसवाल, जिशु यू. सेनगुप्ता और अन्य कलाकार भी हैं। इसका निर्देशन एम. पद्मकुमार ने किया है।
दिलचस्प बात यह है कि 'सूर्या' के टल जाने के बावजूद, 2026 में सनी देओल की चार फिल्में रिलीज हुईं। जहां 'बॉर्डर 2', 'बंटवारा 1947' और 'रामायण' सिनेमाघरों में आईं, वहीं 'इक्का' सीधे नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई।
यह भी पढ़ें- सनी देओल की Suryaa में 7 गाने, फुल एल्बम आउट; कुमार सानू-उदित नारायण समेत 13 सिंगर्स ने मिलकर गाए गीत
यह भी पढ़ें- Sunny Deol की Suryaa को लेकर बढ़ी मुश्किलें, मेकर्स और CBFC को दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस; जानें पूरा मामला
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।