विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Sunny Deol की Suryaa को लेकर बढ़ी मुश्किलें, मेकर्स और CBFC को दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस; जानें पूरा मामला

Published: Tue, 03 Nov 2026 09:30 AM (IST)

सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' का टीजर डॉक्टरों के निशाने पर आ गया है, जिसमें मेडिकल पेशे को गलत तरीके से दिखाने का आरोप है।

सनी देओल की फिल्म को लेकर डॉक्टर्स का विरोध

सनी देओल की फिल्म को लेकर डॉक्टर्स का विरोध

HighLights

  1. डॉक्टरों ने सनी देओल की फिल्म पर आपत्ति जताई

  2. फिल्म में मेडिकल पेशे को गलत तरीके से दिखाने का आरोप

  3. दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार और निर्माताओं से जवाब मांगा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल (Sunny Deol) की आने वाली फिल्म 'सूर्या' (Surya) अपनी रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है। फिल्म के टीजर को लेकर डॉक्टरों ने नाराजगी जताई है।

उनका कहना है कि फिल्म में मेडिकल पेशे को जिस तरह से दिखाया गया है, वह चिंता का विषय है। यह मामला अब दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट ने केंद्र सरकार, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) और फिल्म के निर्माताओं से इस पर जवाब मांगा है। क्या है ये पूरा मामला चलिए विस्तार से समझते हैं।

इन लोगों के खिलाफ जारी हुआ नोटिस

'द प्रिंट' की एक रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिस अमित महाजन ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, सूचना और प्रसारण मंत्रालय, CBFC, और फिल्म के निर्माताओं MM मूवीज और जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड को नोटिस जारी किया है।

Sunny (7)

दिल्ली के चार डॉक्टरों ने इसको लेकर याचिका दायर की है जिसमें डॉ. निशांत सोनी, डॉ. आशीष तोमर, डॉ. रवि भाटिया और डॉ. शिवम वत्सल शामिल हैं। ये चारों अलग-अलग कॉर्पोरेट अस्पतालों में काम करते हैं। उनके वकील, वरुण सिंह ने अदालत से आग्रह किया है कि फिल्म के टीजर को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से हटा दिया जाए।

डॉक्टर्स ने किन चीजों पर जताई आपत्ति?

D.O.C.S (डॉक्टर्स ऑफ कॉर्पोरेट सोसाइटी) के पदाधिकारी भी इस याचिका का हिस्सा हैं। डॉक्टरों का कहना है कि उन्होंने 'अधिकारियों की निष्क्रियता' (inaction of authorities) के कारण अदालत का दरवाजा खटखटाया है। उनका मानना है कि यह फिल्म निजी अस्पतालों के डॉक्टरों को गलत तरीके से दिखाती है, जिससे चिकित्सा पेशे के प्रति लोगों का नजरिया प्रभावित हो सकता है।

उन्हें यह भी चिंता है कि इस तरह के कंटेंट से स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ गुस्सा और हिंसा बढ़ सकती है। डॉक्टरों ने बताया है कि कभी-कभी मरीजों के परिजन मेडिकल स्टाफ पर हमला कर देते हैं। उनका मानना है कि इसलिए यह बहुत जरूरी है कि पर्दे पर इस पेशे को किस तरह दिखाया जा रहा है, इसे लेकर सावधानी बरती जाए।

'सूर्या: अंत से आरंभ तक' 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मामले की अगली सुनवाई 16 नवंबर को होगी। 

यह भी पढ़ें- 21 साल बाद लौटे सुरों के 'करण-अर्जुन', Sunny Deol की सूर्या के गाने में गूंजी कुमार सानू-उदित नारायण की आवाज

यह भी पढ़ें- रिलीज से पहले ही विवादों में Sunny Deol की फिल्म 'सूर्या', मेडिकल एसोसिएशन ने जताई चिंता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।