Sunny Deol की 'सूर्या' का नया गाना 'ढोला जी' रिलीज, श्रेया घोषाल के सुरों में घुला राजस्थान का लोक संगीत
सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' का नया गाना 'ढोला जी' रिलीज हो गया है, जिसमें राजस्थान की संस्कृति और लोक संगीत की मनमोहक झलक दिखाई गई है।
-1793695783160_m.webp)
राजस्थानी रंगों से सजा है सनी देओल का नया गाना
HighLights
सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' का नया गाना 'ढोला जी' रिलीज
गाने में राजस्थान की संस्कृति और लोक संगीत की झलक
श्रेया घोषाल ने दी गाने को आवाज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता सनी देओल (Sunny De) जल्द ही फिर से पर्दे पर धमाल मचाने आ रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म सूर्या को लेकर खूब चर्चा हो रही है। फिल्म को लेकर विवाद भी हो रहा है, तो वहीं दूसरी ओर फिल्म से जुड़े गाने भी रिलीज हो रहे हैं। हाल ही में फिल्म का गाना ढोला रिलीज किया गया है और इस गाने में राजस्थान की संस्कृति की झलक नजर आई है।
सूर्या का नया गाना रिलीज
सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'सूर्या' (Suryaa) का नया गाना आया है। गाने का नाम है 'ढोला जी' (Dhola Ji)। इस गाने में सनी देओल के साथ-साथ फिल्म के बाकी स्टार्स भी नजर आए हैं। गाने में राजस्थान की संस्कृति की झलक नजर आ रही है। गाने को श्रेया घोषाल ने अपनी खूबसूरत आवाज से सजाया है।

इसके अलावा गाने को जावेद अली (Javed Ali, स्वरूप खान (Swaroop Khan) और मधुबंती बागची (Madhubanti Bagchi) ने भी अपनी आवाज दी है। गाने का लुक और फील बेहद शानदार लग रहा है। राजस्थान के रंग में रंगा ये गीत श्रेया की आवाज में इसे और सुरीला बना रहा है।
गाने का संगीत सुधकर दत्त शर्मा ने तैयार किया है और इसे सुनील सिरवैया ने लिखा है। गाने की शुरूआत में जो शब्द हैं, वो असल में राजस्थानी लोकगीत से जुड़े हैं।

सनी देओल की फिल्म पर विवाद
आपको बता दें कि फिल्म सूर्या को लेकर विवाद भी चल रहा है। दरअसल मेडिकल विभाग के लोगों ने फिल्म के ट्रेलर के बाद से इस पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि, फिल्म में मेडिकल पेशे को जिस तरह से दिखाया गया है, वह निंदनीय है। काफी विवाद के बाद मामला अब दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गया है।
कोर्ट ने केंद्र सरकार, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) और फिल्म के निर्माताओं से इस पर जवाब मांगा है। इस मामले में दिल्ली के चार डॉक्टरों ने इसको लेकर याचिका दायर की है, जिसके बाद अब फिल्म विवादों के घेरे में है, जिसके बाद मामले की अगली सुनवाई 16 नवंबर को होगी।
वहीं फिल्म की बात करें तो फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में सनी देओल के साथ रवि किशन भी दिखाई देंगें।
यह भी पढ़ें- 21 साल बाद लौटे सुरों के 'करण-अर्जुन', Sunny Deol की सूर्या के गाने में गूंजी कुमार सानू-उदित नारायण की आवाज
यह भी पढ़ें- Sunny Deol की Suryaa को लेकर बढ़ी मुश्किलें, मेकर्स और CBFC को दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस; जानें पूरा मामला
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।