विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Box Office: मोहल्ला अस्सी का बुरा हाल, पूरे वीकेंड में पीहू भारी, अब इतने करोड़

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 19 Nov 2018 12:58 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 01:37 PM (IST)

पीहू को अब हफ़्ते के सामान्य दिनों में कोई ख़तरा नहीं है और फिल्म की माउथ पब्लिसिटी भी ठीक ही ...और पढ़ें

Box Office: मोहल्ला अस्सी का बुरा हाल, पूरे वीकेंड में पीहू भारी, अब इतने करोड़
Box Office: मोहल्ला अस्सी का बुरा हाल, पूरे वीकेंड में पीहू भारी, अब इतने करोड़

मुंबई। दो साल की एक बच्ची के अकेले घर में रहने की कहानी पर बनी रियलिस्टिक फिल्म पीहू ने पहले दिन की तरह ही पूरे वीकेंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए करीब पौने दो करोड़ रूपये का कलेक्शन हासिल कर लिया है। दूसरी तरफ़ सनी देओल की मोहल्ला अस्सी का बुरा हाल है।

पत्रकार से निर्देशक बने विनोद कापड़ी की फिल्म पीहू ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज़ के पहले वीकेंड में करीब एक करोड़ पहले दिन 75 लाख रूपये का बिज़नेस किया है। फिल्म को इस रविवार करीब 80 लाख रूपये का कलेक्शन मिला है। हालांकि कमाई में और बढ़ोत्तरी की उम्मीद थी। पीहू ने पहले दिन 45 लाख रूपये और दूसरे दिन 50 लाख रूपये का कलेक्शन किया था। पीहू को अब हफ़्ते के सामान्य दिनों में कोई ख़तरा नहीं है और फिल्म की माउथ पब्लिसिटी भी ठीक ही है तो ऐसे में फिल्म की कमाई के बढ़ने की उम्मीद है।

सिद्धार्थ रॉय कपूर और रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस इस फिल्म में कोई छोटा या बड़ा कलाकार नहीं है। सिर्फ़ एक छोटी सी दो साल की बच्ची है जो घर में अकेले है। मायरा विश्वकर्मा नाम की लड़की ने ये रोल निभाया है। यह फिल्म विश्व सिनेमा की पहली फिल्म है जिसमें 2 साल की बच्ची के अलावा दूसरा कोई किरदार आपको नजर भी नहीं आता। वो परिस्थितिवश पूरे घर में अकेली है और सुबह उठने के बाद पूरा दिन अकेले बिताती है। इस दौरान जो घटनाएं होती है वो लोगों को इमोशनल कर जाती हैं।

उधर पीहू के साथ बॉक्स ऑफ़िस पर रिलीज़ हुई सनी देओल की मोहल्ला अस्सी की बुरी गति जारी है। इस फिल्म ने पहले तीन दिन में बॉक्स ऑफ़िस से करीब पौने दो करोड़ का कलेक्शन किया है। इस फिल्म को रविवार को एक करोड़ के आसपास की कमाई हुई। मोहल्ला अस्सी ने पहले दिन 25 लाख रूपये और दूसरे दिन 50 लाख रूपये का कलेक्शन किया था। डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी मोहल्ला अस्सी अपने डायलॉग्स के कारण विवादों में रही। काशीनाथ सिंह की किताब काशी का अस्सी पर आधारित इस फिल्म में सनी के साथ साक्षी तंवर ने भी काम किया है।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: नोरा फतेही ने फिर किया दिलबर धमाका, इस बार अरेबिक में

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।