Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sunny Deol के बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हुए दोनों बेटे और बॉबी देओल, भावुक पापा धर्मेंद्र ने शेयर कीं तस्वीरें

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Tue, 20 Oct 2020 02:41 PM (IST)

    Dharmendra ने एक के बाद कई ट्वीट किये जिनके ज़रिए उन्होंने फैंस द्वारा साझा की गयीं वीडियो क्लिप्स को रीट्वीट किया। धर्मेंद्र ने इसको लेकर लिखा- आप सभ ...और पढ़ें

    Hero Image
    बेटे राजवीर और करण के साथ सनी देओल। (Photo- Twitter)

    नई दिल्ली, जेएनएन। हिंदी सिनेमा के एक्शन एक्टर सनी देओल ने 19 अक्टूबर को अपना 64वां जन्मदिन मनाया। सनी देओल, पापा धर्मेंद्र के काफ़ी नज़दीक रहे हैं और उनका जन्मदिन धर्मेंद्र को भावुक करने वाला होता है। सोशल मीडिया में फैंस ने सनी के जन्मदिन पर उनकी पुरानी तस्वीरें और वीडियो क्लिप शेयर कीं, जिन्हें धर्मेंद्र ने भी साझा किया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सनी सुपर साउंड में मना बर्थडे

    सनी देओल का बर्थडे सेलिब्रेशन उनके रिकॉर्डिंग स्टूडियो सनी सुपर साउंड में भी मनाया गया था, जहां सनी के छोटे बेटे राजवीर भी पहुंचे। धर्मेंद्र ने तस्वीरें शेयर करके सभी का शुक्रिया अदा किया।

    बड़े बेटे करण देओल ने पिछले साल पल पल दिल के पास से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसे सनी ने ही डायरेक्ट किया था। 

    धर्मेंद्र ने ट्विटर शेयर किये बधाई संदेश

    सोमवार को धर्मेंद्र ने एक के बाद कई ट्वीट किये, जिनके ज़रिए उन्होंने फैंस द्वारा साझा की गयीं वीडियो क्लिप्स को रीट्वीट किया। धर्मेंद्र ने इसको लेकर लिखा- आप सभी के प्यारभरे जवाबों के लिए प्यार। सनी के जन्मदिन पर आप सबकी शुभकामनाओं के लिए प्यार। आप सब मेरे दिल के बहुत क़रीब रहे हो। ख़ुशी में आज तो इंतिहा हो गयी ट्वीट्स की। बोर हो गये होंगे आप। अब कुछ दिन चुप रहूंगा। 

    इनमें कुछ क्लिप सनी देओल की फ़िल्मों की थीं। एक क्लिप के साथ धर्मेंद्र ने लिखा- देओल दोस्तों को प्यार करते हैं। इस क्लिप को मल्टीप्लेक्स कंपनी आइनॉक्स ने शेयर किया, जिसमें उनके स्टाफ़ ने सनी देओल के डायलॉग्स बोले। 

    एक अन्य यूज़र ने सनी की डेब्यू फ़िल्म बेताब और शुरुआती फ़िल्मों के गानों के फुटेज को मिलाकर वीडियो बनाया, जिसे धर्मेंद्र ने शेयर किया।

    एक अन्य क्लिप में धर्मेंद्र का पुराना इंटरव्यू था, जो उन्होंने सनी देओल की फ़िल्म अर्जुन के 35 साल पूरे होने पर दिया था। इस इंटरव्यू में धर्मेंद्र अर्जुन को अपनी पसंदीदा फ़िल्म बताते हैं, क्योंकि इसमें सनी ने आंखों से अपनी भावनाएं व्यक्त की थीं।

    सनी फ़िलहाल राजनीति में व्यस्त हैं। भाजपा के टिकट पर जीतकर वो गुरदासपुर से सांसद हैं।